यात्रा

Most Romantic Cities of India: लव बर्ड्स के लिए धरती पर स्वर्ग सी हैं ये 5 जगहें, वैलेंटाइन्स तो रोमांटिक हनीमून के लिए यहां घूमने का बनाएं प्लान

Most Romantic Cities of India (भारत के सबसे रोमांटिक शहर): वैलेंटाइन्स डे पर या किसी रोमांटिक हनीमून ट्रिप के लिए पार्टनर संग कहीं घूमने का प्लान बना रहे हों, तो भारत के ये 5 सबसे रोमांटिक शहर आपको जरूर विजिट करने चाहिए। देखें रोमांटिक डेस्टिनेशन्स ऑफ इंडिया, हनीमून प्लेसेस, हनीमून पर कहां जाएं।

Image

Top 5 most romantic cities of India to visit this valentines

Most Romantic Cities of India (भारत के सबसे रोमांटिक शहर): भारत, जो अपनी विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि के साथ साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यहां आपको बेहद अनूठी जगहें एक्सप्लोर करने मिलेंगी, ऐसे में प्यार का त्योहार आने वाला है। और इसी भारत को अपने पार्टनर के साथ एक्सप्लोर करना है, तो प्रेमियों के लिए भी ये सबसे खूबसूरत जगहें विजिट करना तो बनता ही है। चाहे आप हनीमून मनाने के लिए जा रहे हों या फिर बस अपने पार्टनर के साथ थोड़ा प्यार भरा समय बिताना चाहते हों, भारत के 5 सबसे रोमांटिक शहर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। जहां कि खूबसूरती तो सुकून भरी हवाएं आपके दिल को छू लेंगी।

Top 5 Most Romantic Cities of India

1. उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर, जिसे "झीलों का शहर" यानि कि सिटी ऑफ लेक कहा जाता है, अपनी शानदार झीलों, महलों और संकरी गलियों के लिए प्रसिद्ध है। पिछोला झील पर बोट राइड, लेक पैलेस की भव्यता और सनसेट के समय की रोमांटिक खूबसूरती इसे प्रेमियों के लिए एक बहुत ही अच्छी ट्रेवल डेस्टिनेशन बनाती है। यहां की सुकून भरी हवाएं और राजस्थानी संस्कृति, ठाठ-बाट का आनंद आपके रोमांस को और भी यादगार बना देगा।

2. दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल

दार्जिलिंग, जिसे "पहाड़ों की रानी" यानि क्वीन ऑफ हिल्स कहा जाता है, अपने खूबसूरत से चाय के बागानों, धुंध से ढके पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। यहां की टॉय ट्रेन राइड, कंचनजंघा की बर्फ से ढकी चोटियों का नज़ारा और सुबह की ठंडी हवा आपके रोमांस में चार चांद लगा देगी। दार्जिलिंग में लव बर्ड्स के लिए कई सारी प्यारी रोमांटिक डेस्टिनेशन्स हैं।

3. मुन्नार, केरल

केरल के मुन्नार की हरियाली इसे प्रेमियों के लिए एक मस्ट विजिट टूरिस्ट प्लेस बनाती है। यहां के चाय बागान, झरने और पहाड़ियां आपको प्रकृति के करीब ले जाती हैं। मुन्नार में बिताया गया हर लम्हा आपके रिश्ते को और भी गहरा और मजबूत बना देगा। यहां का मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य आपको एक दूसरे के साथ जुड़ने का पूरा मौका देता है।

4. गोवा

गोवा, जो अपने हसीन सुनहरे समुद्र तटों और गजब की नाइटलाइफ़ के लिए प्रसिद्ध है, प्रेमियों के लिए भी एक बेहतरीन जगह है। चाहे आप अपनी बिजी बोरिंग जिंदगी से समय निकालकर एक दूसरे के साथ समय बिताना चाहते हैं या एडवेंचर से भरपूर एक्टिविटीज का आनंद लेना चाहते हैं गोवा में आपको सब कुछ मिलेगा। यहां समुद्र किनारे पर सनसेट का नज़ारा और समुद्र की लहरों की आवाज़ आपके रोमांस को और भी यादगार बना देगी।

5. शिमला, हिमाचल प्रदेश

शिमला, जो अपनी ठंडी हवाओं और पहाड़ों की खूबसूरती के लिए जाना जाता है, इस वैलेंटाइन्स पर घूमने के लिए तो हनीमून पर जाने के लिए एक परफेक्ट गेटअवे है। यहां का मॉल रोड, जाखू हिल और कुफरी मस्ट विजिट डेस्टिनेशन्स में शामिल हैं। आपको एक दूसरे के साथ जुड़ने का मौका देता है। शिमला की सर्दियों में बर्फबारी का नज़ारा और गर्मियों में हरियाली आपके रोमांस को बेहद यादगार बना देगी।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article