टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Kushal Tanwar (Gullu): कौन हैं 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट 'गुल्लू'? जानें फैमिली, करियर और एजुकेशन

Bigg Boss 20 Kushal Tandon Profile: बिग बॉस 20' में कुशाल तंवर की एंट्री होने वाली है, जिन्हें गुल्लू के नाम से भी जाना जाता है। शो में उन्हें देखने के लिए दर्शक भी बेताब हैं।

Image

Bigg Boss 20: कौन हैं कुशाल तंवर (गुल्लू)

Bigg Boss 20 Kushal Tanwar Profile: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' ने प्रीमियर से पहले ही दर्शकों के दिलों-दिमाग पर कब्जा कर लिया है। 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर में कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, दर्शकों का उत्साह और भी ज्यादा बढ़ता ही जा रहा है। "बिग बॉस 20' में एंट्री करने वाले अभी तक कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ चुके हैं। इस लिस्ट में माही विज से लेकर कनिका मान और बादशाह तक का नाम शामिल है। वहीं अब 'बिग बॉस 20' में कुशाल तंवर कदम रखने के लिए तैयार हैं, जिन्हें गुल्लू के नाम से भी जाना जाता है। कुशाल तंवर यानी गुल्लू पहले भी कई रियलिटी शो में नजर आ चुके हैं और खास बात तो यह है कि हर रियलिटी शो में उन्होंने जीत दर्ज की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं कुशाल तंवर के परिवार, करियर और एजुकेशन पर- टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Love Gill: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Love Gill;? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

    कुशाल तंवर का फैमिली बैकग्राउंड

    कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले हैं। वह एक हिंदू गुज्जर परिवार से नाता रखते हैं। उनकी मां का नाम मुनेश तंवर है, जिनके वह बेहद करीब हैं। दोनों ने साथ में जीटीवी के कुकिंग शो 'मां है ना' में हाथ आजमाया था, जहां उन्होंने जीत दर्ज की। कुशाल तंवर के पिता खुद को मीडिया से दूर रखते हैं, हालांकि उन्होंने कुशाल के टीवी करियर को खूब सपोर्ट किया है। इसके अलावा कुशाल तंवर का एक भाई भी है। बता दें कि कुशाल तंवर की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह शादी के जोड़े में दुल्हन के साथ नजर आए थे, साथ ही उनके गले में वरमाला थी। लेकिन कुशाल का कहना है कि ये तस्वीर झूठी है और वो शादीशुदा नहीं हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: सलमान खान के शो में हुई Mahhi Vij की धाकड़ एंट्री, प्रोमो देख खुशी से झूम उठे फैंस

      कुशाल तंवर का करियर

      कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) यानी गुल्लू एक कंटेंट क्रिएटर हैं और पॉपुलर टेलीविजन स्टार हैं। उन्होंने एमटीवी रोडीज में एंट्री की थी, जहां रहते हुए गुल्लू को खूब फेम मिला। इस शो में रहते हुए कुशाल तंवर ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद उन्होंने एमटीवी स्प्लिट्जविला 16 में एंट्री की, जहां उन्होंने कायरा के साथ जीत हासिल की। कुशाल तंवर ने इन सबके अलावा असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम किया है। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि 'बिग बॉस 20' में उनकी परफॉर्मेंस कैसी रहती है।

      कुशाल तंवर का सोशल मीडिया एकाउंट

      कुशाल तंवर (Kushal Tanwar) की इंस्टाग्राम पर पॉपुलैरिटी अच्छी खासी है। इंस्टाग्राम पर उनके 14 लाख फॉलोअर्स हैं, अक्सर उन्हें अपनी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर साझा करते देखा जाता है। इंस्टाग्राम के अलावा कुशाल तंवर यू-ट्यूब पर भी खूब एक्टिव हैं।

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article