Bigg Boss 20 Aman Gandhi Contestant Profile: सलमान खान के पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का इंतजार अब खत्म हो चुका है और शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर भी काफी चर्चा है। इस बार टीवी की दुनिया से कई जाने-पहचाने चेहरे बिग बॉस के घर में पहुंचने वाले हैं, जिनमें एक्टर अमन गांधी (Aman Gandhi) का नाम भी शामिल है। अमन टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं और 'नागिन 3', 'भाग्य लक्ष्मी' और 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। खासकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऋतिक विरानी का किरदार निभाकर उन्होंने खूब ध्यान खींचा। अब टीवी की दुनिया में अपनी पहचान बनाने के बाद अमन बिग बॉस के घर में किस तरह का गेम खेलते हैं, यह देखना काफी दिलचस्प होगा। क्या कैमरे के सामने हमेशा शांत और सहज नजर आने वाले अमन घर के अंदर भी वैसे ही रहेंगे या उनका कोई बिल्कुल अलग अंदाज देखने को मिलेगा? तो चलिए जानते हैं अमन गांधी की फैमिली, पढ़ाई और एक्टिंग करियर से जुड़ी खास बातें...
टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Love Gill: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Love Gill;? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
कौन हैं अमन गांधी?
अमन गांधी दिल्ली के रहने वाले एक्टर हैं और साल 2016 से एक्टिंग की दुनिया में सक्रिय हैं। खास बात ये है कि एक्टिंग में आने से पहले उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की और एक कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम भी किया। यानी अमन के लिए एक्टिंग में करियर बनाना अचानक लिया गया फैसला नहीं था, बल्कि उन्होंने अपनी नौकरी छोड़कर अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने का रास्ता चुना। इसके बाद उन्होंने मुंबई का रुख किया और टीवी की दुनिया में कदम रखा।
टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें:Bigg Boss 20 Isha Rikhi: कौन हैं बिग बॉस 20 की कंटेस्टेंट Isha Rikhi? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स
पढ़ाई के बाद नौकरी, फिर एक्टिंग की तरफ बढ़े
अमन की कहानी उन एक्टर्स से थोड़ी अलग है, जिन्होंने सीधे ग्लैमर की दुनिया में कदम रखा। उन्होंने पढ़ाई पूरी करने के बाद कॉरपोरेट नौकरी की और असिस्टेंट मैनेजर के तौर पर काम किया। लेकिन मन एक्टिंग में था, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़कर मुंबई जाने का फैसला किया। यही फैसला आगे चलकर उनके करियर का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
‘D4’ से शुरू हुआ एक्टिंग का सफर
अमन ने साल 2016 में टीवी शो ‘डी4- गेट अप एंड डांस’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने ‘कुछ रंग प्यार के ऐसे भी’, ‘ससुराल सिमर का’ और ‘करले तू भी मोहब्बत’ जैसे शोज में काम किया। हालांकि, उन्हें बड़ी पहचान एकता कपूर के शो ‘नागिन 3’ से मिली। इस शो में उन्होंने दक्ष मुंशी का किरदार निभाया था। इसके बाद अमन ने अलग-अलग तरह के रोल करके टीवी पर अपनी मौजूदगी मजबूत की।
‘भाग्य लक्ष्मी’ ने घर-घर पहुंचाया
अमन गांधी के करियर में ‘भाग्य लक्ष्मी’ एक अहम शो साबित हुआ। इस सीरियल में उन्होंने आयुष्मान यानी आयुष चोपड़ा का किरदार निभाया था। यह रोल दर्शकों के बीच काफी पसंद किया गया और अमन को टीवी इंडस्ट्री में एक अलग पहचान मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस किरदार के लिए उन्हें जी रिश्ते अवॉर्ड में बेस्ट भाई का अवॉर्ड भी मिला था।
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में भी आए नजर
अमन ने टीवी के सबसे फेमस शो में से एक ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ के नए सीजन में भी काम किया। शो के दूसरे सीजन में वो ऋतिक विरानी के किरदार में नजर आए। यह किरदार कहानी में अनूपम और केसर के छोटे बेटे का है। इस शो के जरिए अमन को एक बार फिर बड़े टीवी ऑडियंस के बीच अपनी पहचान दिखाने का मौका मिला। दिलचस्प बात ये भी है कि शो में उनकी ऑनस्क्रीन बहन का किरदार निभाने वाली शगुन शर्मा के साथ उनके रिश्ते की खबरें भी सामने आ चुकी हैं। नवंबर 2025 में एनडीटीवी ने रिपोर्ट किया था कि शगुन ने अमन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। हालांकि, दोनों शो में भाई-बहन का किरदार निभाते हैं।
इंस्टाग्राम पर भी अच्छी फैन फॉलोइंग
टीवी पर अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाले अमन गांधी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। इंस्टाग्राम पर उनका अकाउंट पर करीब 4.27 लाख लोग फॉलो करते हैं। अमन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शूटिंग के बिहाइंड-द-सीन, रील्स, तस्वीरें और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी झलकियां शेयर करते रहते हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 20' में एंट्री के बाद उनकी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग में और इजाफा होने की उम्मीद की जा सकती है।
