स्पोर्ट्स

China Masters 2026: चीन को उसके घर में पटखनी देकर भारतीय जोड़ी चिराग और सात्विक ने पहली बार जीता चीन मास्टर्स का खिताब

चिराग और सात्विक की जोड़ी ने चीन मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। तीसरी बार फाइनल खेल रही इस जोड़ी ने पहली बार यह खिताब अुने नाम किया है। विवार को खेले गए फाइनल में इस जोड़ी ने चीन की जोड़ी ही जी टिंग रेन जियांग यु को हराया।

Image

चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज (साभार-x)

भारतीय बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाई राज रैंकीरेड्डी ने पहली बार चीन मास्टर्स का खिताब जीत लिया है। रविवार को खेले गए फाइनल में इस जोड़ी ने चीन की जोड़ी ही जी टिंग रेन जियांग यु को कड़े मुकाबले में 11-21, 21-13, 21-17 से हराया। यह पहला मौका है जब इस जोड़ी ने चीन मास्टर्स जीता है। इससे पहले दो बार ये जोड़ी फाइनल में पहुंचने में कामयाब रही थी, लेकिन वहां उसे हार का सामना करना पड़ा था। 2023 और 2025 में इस जोड़ी ने रनर-अप के तौर पर फिनिश किया था, लेकिन इस बार एक घंटे 10 मिनट चले इस कड़े मुकाबले में उन्होंने पहले गेम में पिछड़ने के बावजूद खिताब अपने नाम कर लिया। इस सीजन इस जोड़ी का दूसरा खिताब है। इससे पहले चिराग और सात्विक की जोड़ी ने सिंगापुर ओपन-750 का खिताब अपने नाम किया था। हालांकि, थाईलैंड ओपन-500 में उन्हें रनर-अप के तौर पर फिनिश किया था।

पहला गेम हारने के बाद वापसी

सात्विक और चिराग की यह जीत इसलिए भी खास है क्योंकि पहले गेम में हारने के बाद जिस तरह से दोनों ने वापसी की वह काबिलेतारीफ है। पहले गेम में एक वक्त दोनों 0-5 से पीछे थी। इसके बाद दोनों इस बढ़त को कम नहीं कर पाए। नतीजा पहला गेम चीनी जोड़ी ने 21-11 से अपने नाम किया। दूसरे गेम में भारतीय जोड़ी ने अपनी तकनीक बदली जिसका फायदा उन्हें मिला। इस गेम को 21-13 से उन्होंने अपने नाम किया। मैच डिसाइडर गेम में पहुंचा जहां दोनों देशों की जोड़ी ने अपना सबकुछ झोंक दिया।

तीसरा गेम रहा दमदार

तीसरा गेम दमदार रहा जहां चीनी जोेड़ी ने शुरुआती 4 प्वाइंट अपने नाम किए और 4-0 से भारतीय जोड़ी पर दबाव बनाया। भारतीय जोड़ी ने लगातार चार प्वाइंट लेकर वापसी की और 7-7 से बराबर कर ली। 17-17 से बराबरी के बाद भारतीय जोड़ी ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और लगातार 4 प्वाइंट लेकर गेम और खिताब अपने नाम कर लिया।
Sameer Thakur
समीर कुमार ठाकुरauthor

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटबॉल, बैडमिंटन और अन्य प्रमुख खेलों की गहरी समझ रखते हैं। खेलों की बारीकियों को पकड़ने, खिलाड़ियों के प्रदर्शन का विश्लेषण करने और मैच परिस्थितियों को सरल व रोचक अंदाज में समझाने की उनकी क्षमता उन्हें स्पोर्ट्स बीट का एक भरोसेमंद पत्रकार बनाती है। जर्नलिज़्म में डिप्लोमा कर चुके समीर ने टीवी मीडिया में भी काम किया है, जिससे उन्हें लाइव न्यूज प्रेजेंटेशन, ब्रेकिंग अपडेट्स और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव मिला। समीर अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स इंटरव्यू, ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग और मैच व सीरीज आधारित विश्लेषण शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article