Colombo Travel Guide in Hindi: श्रीलंका की आर्थिक और सांस्कृतिक राजधानी कोलंबो मौजूदा समय में पर्यटकों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हो रही है। ऐतिहासिक मंदिर, झीलें और लोकल बाजार कोलंबो की खासियत है जहां आपको आधुनिकता और पारंपरिकता का सुंदर संगम देखने को मिल जाएगा। कोलंबो की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर देगी। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प कोलंबो का एक पूरा यात्रा गाइड आपको यहां बताया गया है।
कोलंबो में घूमने की प्रमुख जगहें: गैंगारामाया मंदिर, गैले फेस ग्रीन, कोलंबो नेशनल म्यूज़ियम, बेरिया झील, इंडिपेंडेंस स्क्वायर, माउंट लविनिया बीच और पेट्टा मार्के यहां के प्रमुख आकर्षण हैं। सस्ते और रंग-बिरंगे लोकल सामान की खरीदारी से लेकर शहर के बीचों-बीच स्थित शांत झील तक आपको यात्रा के दौरान सबकुछ देखने को मिलेगा।
खाने की चीजें और कहां ठहरें: फिश करी और राइस जरूर ट्राई करें इसके अलावा श्रीलंका की स्ट्रीट फूड डिश कॉट्टू रोटी, नारियल दूध से बना पैनकेक हॉपर और श्रीलंकाई चाय का स्वाद आपको जरूर लेना चाहिए। बजट होटल: सिटी बेड्स, क्लॉक इन, मैरिनो बीच होटल, फेयरवे कोलंबो का रुख कर सकते हैं।
यात्रा सुझाव: मौसम के लिहाज से यहां घूमने का सबसे अच्छा समय सितंबर–मार्च का होता है। इस दौरान मौसम ठंडा और सुहावना होता है। सुविधाजनक और किफायती यात्रा के लिए आप लोकल टुक-टुक से घूमने का रास्ता चुन सकते हैं। ई-वीजा ऑनलाइन उपलब्ध है।
