यात्रा

एक ही यात्रा में करें UP के प्रमुख तीर्थों के दर्शन, मिलेगा आध्यात्मिक सफर का अनोखा अनुभव

Spiritual tour Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के पवित्र धामों की यात्रा अब बेहद आसान हो गई है। आईआरसीटीसी ने 'HOLY UTTAR PRADESH' नाम से 6 दिन का बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च किया है।

Image

UP के प्रमुख तीर्थों के दर्शन

Spiritual tour Uttar Pradesh: आध्यात्मिक पर्यटन के शौकीन लोगों के लिए खुशखबरी है क्योंकि भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 'होली उत्तर प्रदेश' नाम से बेहद ही शानदार 6 दिन का टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। आने वाले किसी भी रविवार के लिए अपनी सहूलियत के हिसाब से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। 24 जुलाई 2026 को सिकंदराबाद से यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह 9:25 बजे ट्रेन नंबर 12791 दानापुर एक्सप्रेस से रवाना होंगे। रात ट्रेन में ही बितानी होगी।

वाराणसी पहुंचकर बाबा विश्वनाथ के दर्शन

दूसरे दिन दोपहर 1:25 बजे वाराणसी पहुंचने के बाद स्टेशन से आपको होटल ले जाया जाएगा। होटल में चेक-इन करने के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को पवित्र गंगा आरती का मनमोहक नजारा देखने का मौका मिलेगा। रात वाराणसी के होटल में ठहरेंगे।

वाराणसी के प्रमुख मंदिरों की सैर

तीसरे दिन सुबह होटल में नाश्ता करने के बाद वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कराए जाएंगे। इसमें काशी विश्वनाथ मंदिर, काल भैरव मंदिर और बिरला मंदिर शामिल हैं। इसके बाद आप अपनी सुविधा अनुसार खरीदारी कर सकते हैं या अपने हिसाब से समय बिता सकते हैं। रात का ठहराव वाराणसी में ही रहेगा।

अयोध्या में रामलला के दर्शन

चौथे दिन सुबह जल्दी नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट कर अयोध्या के लिए रवाना होंगे। करीब 220 किलोमीटर की यात्रा के बाद होटल में चेक-इन कराया जाएगा। इसके बाद श्री राम जन्मभूमि मंदिर (रामलला), हनुमानगढ़ी और दशरथ महल के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को सरयू घाट की खूबसूरती और आध्यात्मिक माहौल का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। रात अयोध्या में बिताई जाएगी।

प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के दर्शन

पांचवे दिन सुबह नाश्ता करने के बाद होटल से चेक-आउट कर प्रयागराज के लिए रवाना होंगे। यहां पवित्र त्रिवेणी संगम और अलोपी देवी मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। शाम को आपको प्रयागराज जंक्शन रेलवे स्टेशन छोड़ा जाएगा, जहां से रात 8:00 बजे ट्रेन नंबर 12792 सिकंदराबाद एक्सप्रेस से वापसी की यात्रा शुरू होगी। रात ट्रेन में ही बितानी होगी। छठे दिन रात 9:30 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने के साथ आपकी यह आध्यात्मिक यात्रा सुखद यादों के साथ समाप्त होगी।

पैकेज में क्या-क्या शामिल है?

सिकंदराबाद से आने-जाने के लिए 3AC ट्रेन टिकट। होटल में एसी कमरे में ठहरने की सुविधा (बुकिंग के अनुसार)। पूरे टूर के दौरान शेयरिंग बेसिस पर एसी वाहन से यात्रा। 3 नाश्ते और 3 डिनर की व्यवस्था। सभी यात्रियों के लिए ट्रैवल इंश्योरेंस। यात्रा कार्यक्रम में शामिल सभी दर्शनीय स्थलों की सैर।

खर्चा और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

कंफर्ट 3AC में डबल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 22860 रुपए है। ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया- 18170 रुपए तय किया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया- 15260 रुपए है। इस पैकेज का कोड- SHR050 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर- 8287932229 / 8287932228 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article