यात्रा

बड़ी दीदी सारा संग ऐसी जगहों पर घूमते हैं Ibrahim Ali Khan, छोटे नवाब को पापा सैफ से मिला खानदानी सैर-सपाटे का शौक

इब्राहिम और सारा अली खान की ट्रैवल लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है। देखें सैफ अली खान के बच्चे कहां घूमने जाते हैं, जानिए उनके ट्रैवल सीक्रेट्स और खानदानी शौक की दिलचस्प झलक यहां।

Image

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan Travel Diaries

पटौदी खानदान के बच्चों की लाइफस्टाइल हमेशा से लोगों के बीच चर्चा का विषय रही है। अक्सर ही सोशल मीडिया पर Ibrahim Ali Khan और उनकी बड़ी बहन Sara Ali Khan अपने ट्रैवल मोमेंट्स को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। दोनों भाई-बहन का बॉन्ड सिर्फ फैमिली तक सीमित नहीं, बल्कि ट्रैवल पार्टनर के रूप में भी बेहद खास है।

चाहे पहाड़ों की वादियां हों या आध्यात्मिक स्थल, सारा और इब्राहिम साथ में घूमते हुए जिंदगी के खूबसूरत पल जीते नजर आते हैं। उनके इस ट्रैवल लव की झलक कहीं न कहीं उनके पिता Saif Ali Khan से भी जुड़ी हुई है, जो खुद भी घूमने-फिरने के शौकीन रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर किन जगहों पर सारा और इब्राहिम साथ में घूमना पसंद करते हैं और उनका ट्रैवल स्टाइल कैसा है।

कहां कहां घूमने जाते हैं सारा-इब्राहिम

सारा और उनके भाई इब्राहिम अक्सर ही साथ साथ ट्रेवल करना पसंद करते हैं। दोनों ने दुनिया का कोना कोना एक साथ देखा है। जो बहुत ही खास बात होती है, बेशक ही भाई-बहनों के साथ घूमना एक अलग ही अनुभव होता है। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि, सारा और इब्राहिम अपनी मम्मी के साथ पहाड़ों से लेकर झील, झरनों तक का खुलकर मजा ले रहे हैं।

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan

सउदी अरब से लेकर स्पेन तक की छुट्टियों का सारा और इब्राहिम इन तस्वीरों में खुलकर मजा लेते नजर आ रहे हैं। दोनों भाई-बहन को खासतौर पर पहाड़ी इलाकों में घूमना पसंद है। शांत वातावरण, हरियाली और ठंडी हवाएं उन्हें आकर्षित करती हैं। सारा कई बार केदारनाथ और अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुकी हैं, जहां इब्राहिम भी उनके साथ नजर आए हैं।

दोनों को विदेश घूमना भी खूब पसंद है। बीच डेस्टिनेशन, यूरोप, स्विट्जरलैंड की खूबसूरत सड़कों और ऐतिहासिक जगहों पर वे अक्सर छुट्टियां मनाते नजर आते हैं। उनकी तस्वीरें ट्रैवल गोल्स सेट करती हैं। सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान को बेशक ही घूमना फिरना तो एक्सप्लोर करना खूब पसंद है। इब्राहिम बीच से लेकर बर्फ वाली जगहों पर भी विजिट करना पसंद करते हैं। फोटोज में इब्राहिम गुलमर्ग कश्मीर तो मालदिव्स के बीच एन्जॉय कर रहे हैं।

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan Travel

Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan Travel

मालदिव्स, बाली तो लोनावला, अलिबाग सारी ही जगहें इब्राहिम तो सारा को काफी ज्यादा पसंद हैं। अक्सर ही बहन, परिवार, दोस्त तो कथित गर्लफ्रेंड पलक के साथ भी इब्राहिम मालदिव्स गए हैं। बहन के साथ इब्राहिम ने इटली में भी बेहतरीन समय बिताया है। इसी के साथ साथ पूरे खान खानदान को लंदन जाना भी काफी ज्यादा पसंद है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article