यात्रा

इस देश ने किया भारतीयों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान, नो टेंशन होगी फैमिली के साथ विदेश ट्रिप

दुनिया भर में लगभग 60 से ज्यादा देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में इस कड़ी में एक और देश जुड़ गया है। जी हां इस खूबसूरत देश ने भारतीयों के लिए दो नए ट्रैवल ऑप्शन शुरू किए हैं जो पूरी तरह वीजा-फ्री हैं। आइए जानते हैं कौन सा है ये देश और कितने दिन तक है वीजा फ्री?

Image

visa free country for Indians

विदेश यात्रा का प्लान करते समय जिस चीज की सबसे ज्यादा चिंता हमें होती है वह है वीजा। जी हां आज तेजी से बदलते समय और आधुनिक व्यवस्थाओं के बीच वीजा नियम भी काफी कड़े हो गए हैं। लेकिन कुछ देश अपने देश में विदेशी नागरिकों का ट्रैवल बढ़ाने और टूरिज्म को आसान बनाने के लिए वीजा फ्री एंट्री देने की बात भी करते हैं। दुनिया भर में लगभग 60 से ज्यादा देश ऐसे हैं जहां भारतीयों को जाने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाल ही में इस कड़ी में एक और देश जुड़ गया है। जी हां अब फिलीपींस ने भी भारतीय नागरिकों के लिए भारतीय नागरिकों के लिए वीजा फ्री एंट्री का ऐलान किया है। आइए जानते हैं क्या है वीजा का नया नियम?

14 दिन का होगा फ्री वीजा

जो भी भारतीय फिलीपींस घूमने की योजना बना रहे हैं, उन्हें 14 दिन तक बिना टूरिस्ट वीजा के घूमने की छूट मिलेगी। हालांकि आपको बता दें कि ये छूट केवल घूमने के लिए दी जा रही है। इस छूट को किसी भी तरह आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। इस वीजा फ्री एंट्री से आप 14 दिन तक फिलीपींस के खूबसूरत टापूओं और समुद्री तटों के नजारे ले सकते हैं।

कैसे मिलेगा फ्री वीजा?

फिलीपींस घूमने के लिए फ्री वीजा लेने के लिए आपको ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करना होगा। इसमें आपकी यात्रा का उद्देश्य केवल घूमना-फिरना होना चाहिए और आपका पासपोर्ट कम से कम 6 महीने तक वैलिड होना चाहिए। इस वीजा के लिए आपको फिलीपींस ट्रिप में होटल की बुकिंग और रिटर्न टिकट भी दिखाना होगा। इन सभी नियमों को फॉलो कर आप इस फ्री वीजा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article