IRCTC South India Tour Package: गर्मियों की छुट्टी में लोग कहीं न कहीं
क्या है पैकेज का नाम?
आईआरसीटीसी के इस शानदार पैकेज का नाम DAKSHIN BHARAT YATRA EX GORAKHPUR (NZBG58) है। ये पैकेज 12 दिन और 11 रातों का है। इस पैकेज में आपको ट्रेन और बस से यात्रा करनी होगी। ट्रेन में स्लिपर क्लास से लेकर 3AC तक की यात्रा होगी। इतना ही नहीं, तीनों समय का खाना भी इस पैकेज में शामिल है। लेकिन खाना सिर्फ शाकाहारी होगा। रहने की भी पूरी व्यवस्था होगी।
कहां-कहां घूमेंगे आप?
पहले दिन तो आप गोरखपुर से ट्रेन पकडेंगे और लखनऊ होते हुए तीसरे दिन आप रेनीगुंटा रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगे। फिर तीसरे, चौथ और पांचवे दिन आप तिरुपति बालाजी मंदिर, पद्मावती मंदिर, श्री कला हस्ती मंदिर के दर्शन करेंगे। छठे दिन आप सुबह सुबह रामेश्वरम के लिए निकलेंगे और कलाम मेमोरियल होते हुए रात में यही रुकेंगे। छठे दिन दोपहर में ही आप मदुरई के लिए निकलेंगे। सातवें दिन आप मिनाक्षी मंदिर के दर्शन करेंगे और आठवें दिन कन्याकुमारी में रहेंगे। नवे दिन आपकी ट्रेन यात्रा फिर शुरू होगी और दसवें दिन मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग मंदिर के दर्शन होंगे। ग्याहरवे दिन आप वापस घर को निकलेंगे और बाहरवे दिन आप फिर से गोरखपुर में होंगे।
खर्च होंगे कितने रुपये?
बात करें खर्चे की तो आईआरसीटीसी के इस पैकेज की बुकिंग करते हुए अगर आप SL क्लास बुक करते हैं तो आपको 24600/- रुपये देने होंगे। वहीं, 3AC की बुकिंग 42950/- रुपये में होगी। अगर आप 2AC में बुकिंग करना चाहते हैं तो आपको 56950/- खर्च करने होंगे।
