यात्रा

हिल स्टेशनों की भीड़ से दूर सुकून से भरे हैं ये 5 गांव, हिमालय की गोद में दिखेगा नेचर का असली जादू

गर्मी की छुट्टियों में जब लोग हिल स्टेशनों की ओर भाग रहे हैं, तो आपको सुकून भरे डेस्टिनेशन पर जाना चाहिए। जी हां आज हम आपको 5 ऐसे हिमालयी गांव बताएंगे जहां नेचर के बीच समय बिता सकते हैं।

Image

हिमालय के सुकून वाले गांव

Peaceful Mountain Villages: गर्मियों की छुट्टियां हों या मानसून से पहले का सुहाना सफर, ज्यादातर लोग शिमला, मनाली, मसूरी और नैनीताल जैसे फेमस हिल स्टेशनों का रुख करते हैं। लेकिन बढ़ती भीड़, ट्रैफिक और महंगे होटल अक्सर यात्रा का मजा कम कर देते हैं। ऐसे में आप हिमालय की गोद में बसे शांत, खूबसूरत और कम भीड़ भाड़ वाले गांवों की ओर जा सकते हैं। जी हां हिमालय की गोद में बसे भारत के ये गांव (Offbeat Destinations)

आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं हैं। यहां प्रकृति का असली सौंदर्य, स्थानीय संस्कृति और सुकून भरा माहौल आपका दिल जीत लेगा।

1. कल्पा

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित कल्पा अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए फेमस है। समुद्र तल से लगभग 2,960 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव किन्नौर और कैलाश पर्वत श्रृंखला के शानदार नजारों के लिए जाना जाता है। यहां सुबह धूप, दोपहर में बादल और शाम को हल्की बारिश का अनुभव होना आम बात है। सेब के बाग, देवदार के जंगल और शांत वातावरण इसे नेचर लवर्स का स्वर्ग बनाते हैं।

2. चितकुल

भारत-तिब्बत सीमा के करीब बसा चितकुल देश के सबसे खूबसूरत गांवों में गिना जाता है। बास्पा नदी के किनारे स्थित यह गांव लकड़ी के पारंपरिक घरों, बर्फ से ढकी चोटियों और हरे-भरे मैदानों के लिए जाना जाता है। यहां पहुंचते ही ऐसा महसूस होता है मानो समय ठहर गया हो। एडवेंचर और फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

3. माणा

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम से कुछ किलोमीटर दूर स्थित माणा गांव भारत का अंतिम गांव माना जाता है। यह गांव धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व के साथ-साथ अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां मौजूद भीम पुल, सरस्वती नदी और आसपास के हिमालयी नजारे यात्रियों को खूब पसंद आते हैं।

4. लाचुंग

सिक्किम का लाचुंग गांव हिमालय की सुंदरता का शानदार उदाहरण है। बर्फ से ढकी चोटियां, झरने, रंग-बिरंगे फूल और शांत वातावरण इसे बेहद खास बनाते हैं। यह गांव प्रसिद्ध युमथांग वैली और जीरो पॉइंट का एंट्री गेट भी माना जाता है। नेचर लवर्स और शांति की तलाश में निकले यात्रियों के लिए लाचुंग एक परफेक्ट डेस्टिनेशन है।

5. तवांग

अरुणाचल प्रदेश का तवांग अपनी बौद्ध संस्कृति, विशाल मठों और खूबसूरत पर्वतीय दृश्यों के लिए जाना जाता है। यहां का शांत माहौल और ठंडी हवाएं यात्रियों को शहरों की भागदौड़ से दूर सुकून का अनुभव कराती हैं। तवांग झीलें, बर्फीले पहाड़ और स्थानीय संस्कृति इसे उत्तर-पूर्व भारत के सबसे आकर्षक पर्यटन स्थलों में शामिल करते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article