यात्रा

Pattaya Travel Guide: बेहद मशहूर है पटाया, समुंदर से लेकर मस्ती तक, एक साथ मिल जाएगा सबकुछ

Pattaya Tourism, Thailand: थाईलैंड का बेहद मशहूर और जीवंत समुद्री शहर पटाया बीच लाइफ, नाइटलाइफ और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। अगर आप भी पटाया घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये आर्टिकल आपके बेहद काम आएगा। यहां पटाया का एक पूरा यात्रा गाइड मौसम से लेकर ठहरने की जानकारी तक सबके बारे में डिटेल में बताया गया है।

Image

Pattaya Travel Guide (photo- canva)

Pattaya Travel Guide in Hindi: समुंदर, मस्ती, शॉपिंग, एडवेंचर और शांति अगर आपको सबकुछ एकसाथ चाहिए तो पटाया की यात्रा परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेश है। किफायती और आकर्षक होने के चलते थाईलैंड का बेहद मशहूर शहर पटाया भारतीय पर्यटकों को काफी ज्यादा पसंद आता है। पटाया की यात्रा आपको कभी ना भूल पाने के एहसास के साथ ही पूरी तरह से मंत्रमुग्ध कर दे इसके लिए कुछ छोटी से छोटी जानकारी है जिसके बारे में आपको पता होना चाहिए। कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें, खाने-पीने के विकल्प पटाया का एक पूरा ट्रैवल गाइड आपको यहां बताया गया है।

पटाया में घूमने की टॉप की जगहें: मस्ती, म्यूजिक, बार, लाइव शो के लिए वॉकिंग स्ट्रीट, बोट राइड, बीच फन, स्कूबा के लिए कोरल आईलैंड, नोंग नूच गार्डन, सैंक्चुअरी ऑफ ट्रुथ, नोंग नूच ट्रॉपिकल गार्डन, पटाया फ्लोटिंग मार्केट, आर्ट इन पैराडाइज म्यूजियम, बिग बुद्धा हिल यहां का प्रमुख आकर्षण है।

कहां ठहरें और क्या खाएं: बजट होटल-ट्री हाउस, रेड प्लैनेट पटाया, द स्टे होटल, मिड-रेंज होटल-हॉलिडे इन, बेस्ट बेला, इबिस पटाया, लक्सरी- हिल्टन पटाया, अवनी पटाया, सेंटारा ग्रैंड मिराज में ठहर सकते हैं। खाने के लिए आप थाई स्ट्रीट फूड- पैड थाई, सम टम (पपाया सलाद), थाई करी, सीफूड- ग्रिल्ड फिश, श्रिम्प, स्क्विड का मजा जरूर लें। गौर करने वाली बात ये है कि पटाया में शाकाहारी विकल्प भी आसानी से मिलते हैं।

पटाया कैसे पहुंचे: भारत से बैंकॉक के लिए कई सस्ती उड़ानें उपलब्ध हैं। बैंकॉक से टैक्सी लेकर आप यहां पहुंच सकते हैं। तकरीबन 2 घंटे का आपको समय लगेगा जिसके लिए 2 से 3 हजार तक का किराया देना पड़ सकता है। सस्ते में बैंकॉक से पटाया पहुंचने के लिए बस या ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं। बस के द्वारा ₹300 से ₹400 के खर्चे पर आप यात्रा कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article