यात्रा

भीड़ से दूर बिताने हैं कुछ शांति के पल तो देखें ये खास जगहें, ऑफबीट डेस्टिनेशन में हैं शामिल

Off Beat Tourist Destinations In India : भारत अपनी विविधताओं के लिए जाना जाता है, जिसे देखने दुनिया भर से लोग यहां पहुंचते हैं। लेकिन हमारे ज्यादातर पर्यटन स्थलों पर भारी भीड़ देखने को मिलती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन के बारे में बताएंगे, जहां आप एक बार जरूर घूमने जा सकते हैं।

Image

travel for peace

Off Beat Tourist Destinations In India : भारत जैसा विशाल देश अपनी विविधता के लिए एक अलग पहचान रखता है। लेकिन देश में घूमने के लिए लोग अक्सर शिमला, मनाली, गोवा या जयपुर जैसी मशहूर जगहों का ही प्लान बनाते हैं। लेकिन इनसे हटकर भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं जो अभी भीड़-भाड़ से दूर और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर हैं। यदि आप ट्रैवलिंग में शांति पसंद करते हैं और प्रकृति के नजारों को करीब से लेना चाहते हैं, तो आपको हम कुछ शानदार ऑफबीट ट्रैवल डेस्टिनेशन बताएंगे। यहां जाकर आप अपने ट्रिप को परफेक्ट बना सकते हैं।

माजुली द्वीप, असम

असम राज्य में ब्रह्मपुत्र नदी पर बना माजुली द्वीप एक शानदार नदी द्वीप है। ये बीच दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। यहां आपको हरियाली, मिट्टी की खुशबू और असम की लोक संस्कृति का अनुभव होगा। यह अपनी संस्कृति (वैष्णव परंपरा) के लिए प्रसिद्ध है। मानसून में इसकी खूबसूरती और भी देखने लायक हो जाती है।

तवांग, अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश का तवांग भारत-चीन सीमा के पास स्थित है। तवांग अपनी बौद्ध संस्कृति के लिए प्रसिद्ध है। यहां मौजूद तवांग मठ (Monastery) एशिया के सबसे बड़े बौद्ध मठों में से एक है। मार्च-अप्रैल में लगने वाला तवांग फेस्टिवल बौद्ध संस्कृति को जानने का बेहतरीन मौका है।

गोकर्ण, कर्नाटक

अगर आपको शहरों की भीड़ से बचकर कुछ पल सुकून भरे बिताना चाहते हैं, तो आपको गोकर्ण की ओर जाना चाहिए। यहां के ओम बीच, कुडले बीच और पैराडाइज बीच बेहद खूबसूरत और शांत हैं। गोवा और कर्नाटक की सीमा पर कर्नाटक राज्य में मौजूद ये जगह योग और ध्यान करने के लिए फेमस है।

ओरछा, मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में बेतवा नदी के किनारे बसा ओरछा शहर इतिहास और वास्तुकला का नमूना है। यहां राम राजा सरकार का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। इसके अलावा आप यहां जहाँगीर महल और चतुर्भुज मंदिर देख सकते हैं। ओरछा के छतरियों (Cenotaphs) का नजारा खासकर सूर्यास्त के समय बहुत आकर्षक लगता है। यहां आप बेतवा नदी के किनारे कुछ पल सुकून के बिता सकते हैं।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article