यात्रा

New Zealand ने वीजा शुल्क में किया जबरदस्त इजाफा, भारतीय छात्रों और टूरिस्टों पर गिरेगी गाज

New Zealand Visa hike: न्यूज़ीलैंड ने 1 अक्टूबर से वीज़ा शुल्क में बढ़ोतरी करने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले का सीधा-सीधा असर काम, आगंतुक और अध्ययन वीजा करने वाले आवेदकों पर पड़ेगा। छात्रों के लिए, फीस NZD 300 से बढ़कर NZD 485 हो जाएगी, जिससे भारतीय छात्रों के काफी प्रभावित होने की संभावना है।

Image

New Zealand Visa hike

Visa fee hike in New Zealand: न्यूजीलैंड सरकार ने सभी श्रेणियों में वीजा शुल्क में बढ़ोतरी की घोषणा कर दी है। अक्टूबर से ये लागू हो चुकी है ऐसे में अब न्यूजीलैंड में कार्य, आगंतुक या अध्ययन वीजा चाहने वाले आवेदकों को नई वीजा शुल्क संरचना का पालन करना होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो शुल्क वृद्धि का उद्देश्य आने जाने की प्रक्रिया को अधिक टिकाऊ बनाना है।

नई वीज़ा शुल्क संरचना के अनुसार, छात्र वीज़ा शुल्क अब NZD300 से बढ़ाकर NZD 485 कर दिया गया है। इस नए कदम का सीधा-सीधा असर भारतीय छात्रों पर पड़ेगा क्योंकि अंतरराष्ट्रीय छात्रों में भारतीयों की हिस्सेदारी 17 फीसदी है, जो चीन के बाद न्यूजीलैंड में सबसे ज्यादा है।

अगर आप घूमने के उद्देश्य से न्यूजीलैंड जाने का प्लान बना रहे हैं, तो नई वीजा लागत NZD 300 होगी। इससे पहले, पर्यटक वीजा NZD 190 के लिए था। ऐसे में अब कीवी देश में घूमना भी मंहगा होने जा रहा है। पर्यटन की दृष्टि से न्यूजीलैंड में ऐसा बहुत कुछ खास है जो उसे अनूठा देश बनाता है। वहां की अविश्वसनीय प्राकृतिक सुंदरता, अच्छा मौसम, समृद्ध सांस्कृतिक अनुभव इसे यात्रा करने के लिए अद्वितीय स्थान बनाता है।

न्यूजीलैंड अपने आश्चर्यजनक परिदृश्यों के लिए भी काफी फेमस है। बर्फ से ढके पहाड़ों और जंगलों से लेकर प्राचीन समुद्र तटों तक यहां बहुत कुछ एक्सप्लोर करने को है। स्कीइंग, बंजी जंपिंग और स्काइडाइविंग के लिए क्वीन्सटाउन जाना लोग काफी पसंद करते हैं, और प्रकृति प्रेमी फियोर्डलैंड और रोटोरुआ को देखना पसंद करते हैं। पर्यटक माओरी संस्कृति और प्रसिद्ध लॉर्ड ऑफ द रिंग्स फिल्म स्थानों को देखकर भी यहां मंत्रमुग्ध हो जाते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article