आधुनिक सुविधाओं से भरपूर ये आरामदायक और निजी पॉड सोलो ट्रैवलर्स के लिए तो किसी स्वर्ग से कम नहीं है। माता-पिता जिनके बच्चे हैं वो भी यहां पर अच्छा टाइम स्पेंड कर सकते हैं।
इस जगह पर प्राइवेसी और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया है। यहां महिलाओं के लिए पर्सनल वॉशरूम भी है जो काफी साफ है। आप यहां पर गहरी नींद लेने के साथ ही तरोताजा होने के लिए नहा भी सकते हैं।
मात्र 1 हजार रुपए में आप 12 घंटे के लिए इस आरामदायक कक्ष में विश्राम कर सकते हो जहां की वाइब बहुत ज्यादा अच्छी है। वीकेंड के मुकाबले अगर आप वीकडेज पर जाते हो तो यहां का रेट और भी कम होता है।
हालांकि, पूरा पॉड साउंड प्रूफ नहीं हैं, लेकिन यहां आप प्राइवेट सूट ले सकते हैं जहां आप शहर की चिल्लम-चिल्ली से बचकर शांति से सो सकते हैं। यहां का वातावरण काफी ज्यादा दिल को भाने वाला है।
अगर आपको बेहद कम टाइम के लिए यहां रुकना है तो घंटों के हिसाब से भी आप यहां ठहर सकते हैं। यहां पर रहने की कीमत मंहगे-मंहगे होटलों की तुलना में काफी ज्यादा कम है।
NAPTAPGO नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी मेट्रो स्टेशन के पास गेट नंबर 2 के सामने स्थित है। ज्यादा जानकारी के लिए इस नंबर (74281 90095) पर कॉल कर सकते हैं।