यात्रा

Navratri 2025: नवरात्रि में घूमिए वडोदरा, 4 दिन का बजट ट्रिप प्लान, पढ़िए ये ट्रैवल गाइड

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 20, 2025, 12:50 PM IST

Navratri 2025: अगर आप नवरात्रि के दौरान वडोदरा की यात्रा करने वाले हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। हिन्दू धर्म में अत्यंत पावन पर्व नवरात्रि गुजरात के सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर वडोदरा में धूमधाम से मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान वडोदरा की आपकी यात्रा सुरक्षित और सुखद रहे इसके लिए यह गाइड आपके काम आ सकती है।

Image

Navratri 2025: नवरात्रि में घूमिए वडोदरा, 4 दिन का बजट ट्रिप प्लान, पढ़िए ये ट्रैवल गाइड

Shardiya Navratri 2025: नौ दिनों का त्योहार नवरात्रि मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और श्रद्धा का प्रतीक है। नवरात्रि के पावन पर्व पर अगर आप धार्मिक स्थलों की यात्रा करने का प्लान कर रहे हैं तो वडोदरा की यात्रा आपको मंत्रमुग्ध कर सकती है। गुजरात का एक सांस्कृतिक और ऐतिहासिक शहर वडोदरा नवरात्रि के दौरान रंग-बिरंगे गरबा महोत्सव, जगमगाते पंडालों और पारंपरिक गुजराती माहौल से खिल उठता है। अगर आप 3-4 दिन के लिए वडोदरा घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह गाइड आपके लिए है।

कैसे पहुंचें वडोदरा: फ्लाइट से अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो जान लें कि भारत के कई शहरों से वडोदरा के लिए डायरेक्ट फ्लाइट (दिल्ली/मुंबई से ₹2500–₹5000) उपलब्ध रहती हैं। ट्रेन से जा रहे हैं तो वडोदरा जंक्शन और अगर बस / कार से ट्रैवल कर रहे हैं तो गुजरात के दूसरे शहरों से यहां के लिए आरामदायक बस और टैक्सी सुविधा उपलब्ध है।

घूमने की जगहें: दिन 1 को आप- लक्ष्मी विलास पैलेस, सूरसागर झील और शाम को गरबा अटेंड करें, दिन 2- बरोडा म्यूजियम एंड पिक्चर गैलरी, किरती मंदिर और MSU गरबा नाइट का हिस्सा बनें। दिन 3- चंपानेर (UNESCO वर्ल्ड हेरिटेज साइट) – वडोदरा से 50 किमी, पावागढ़ हिल – मंदिर ट्रेक और वापस लौटकर गरबा अटेंड करें। दिन 4- लोकल मार्केट / शॉपिंग और वापसी की तैयारी करें।

नवरात्रि में खास देखने और करने लायक बातें: देश के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में से एक- यूनिवर्सिटी गरबा का आप हिस्सा बन सकते हैं। यहां जाने के लिए एंट्री पास जरूरी है ऐसे में पहले से बुकिंग कर लें। शानदार वास्तुकला और गरबा नाइट्स के लिए आप महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी जा सकते हैं। गरबा मेला / स्ट्रीट मार्केट भी अच्छी लोकेशन है।

End of Article