Best Weekend Places Nearby Mumbai: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई घूमने के लिए भी काफी फेमस है। देश के कोने-कोने से पर्यटक मुंबई घूमने के लिए आते हैं। मुंबई में घूमने के लिए काफी सारे ऑप्शंस मौजूद हैं। इसके अलावा मुंबई के आसपास भी घूमने के कई और बढ़िया और सुंदर ऑप्शंस है, जहां आप जा सकते हैं। आज हम आपको मुंबई के आसपास घूमने की उन सुंदर जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको जरूर जाना चाहिए और वीकेंड में तो यहां पर्यटकों की भारी भीड़ भी देखने को मिलती है। आप इन जगहों पर अपने ऑफिस के दोस्तों संग भी आने का प्लान बना सकते हैं।
वीकेंड में मुंबई के आसपास घूमने की बढ़िया जगह (Mumbai Nearby Best Weekend Places)
महाबलेश्वर (Mahabaleshwar)
मुंबई के पास वीकेंड में घूमने के लिए आप महाबलेश्वर जा सकते हैं। महाबलेश्वर मुंबई के पास एक शांत और धुंध भरा हिल स्टेशन है। मुंबई से यहां की दूरी करीब 263 किलोमीटर है। मैप्रो गार्डन, वेन्ना झील, प्रतापगढ़ यहां की फेमस जगहों में से एक है। महाबलेश्वर अपने सुंदर झरनों, हरी-भरी घाटियों, पुराने किलों और स्ट्रॉबेरी के बागानों के लिए प्रसिद्ध है। यहां आप घुड़सवारी, ट्रैकिंग, शॉपिंग, माउंटेन बाइकिंग, बोटिंग, फिशिंग, वॉटर स्पोर्ट्स जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

Mahabaleshwar
पंचगनी (Panchgani)
मुंबई से करीब 244 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंचगनी वीकेंड में घूमने के लिए बेहद खास जगहों में से एक है। साथ ही पंचगनी महाराष्ट्र के सबसे फेवरेट हिल स्टेशंस में से एक है। पंचगनी समुद्र तल से 1,300 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। कृष्णा नदी, धोम डैम, टेबल लैंड यहां घूमने की खास जगहों में से एक है। पंचगनी बेहद शांत हिल स्टेशन है। यहां आप वीकेंड में ट्रैकिंग, पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज में हिस्सा ले सकते हैं।

Panchgani
अलीबाग (Alibaug)
अलीबाग मुंबई के पास घूमने की एक शानदार जगह है। मुंबई से यहां की दूरी 95 किलोमीटर है। वर्सोली बीच, विक्रम विनायक मंदिर, अलीबाग किला, किहिम बीच, कनेश्वर मंदिर, हीराकोट किला, अक्षी बीच, कंकनेश्वर मंदिर, कोलाबा किला यहां की फेमस जगह है। वीकेंड में आप यहां अपने दोस्तों के साथ आ सकते हैं। मानसून के दौरान यहां आपको सुंदर-सुंदर नजारे देखने को मिलते हैं। अलीबाग सेलिब्रिटीज के बीच काफी लोकप्रिय है।
