टीवी मसाला

Bigg Boss 20 Premier Reaction: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी, मैरी कोम सहित इन सदस्यों की हरकतें देख पकड़ा सिर

Bigg Boss 20 Premier Viewers Reaction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर हो चुका है। लेकिन लोगों का रिएक्शन देख कह सकते हैं कि उनकी उम्मीदों पर पानी फिर चुका है।

Image

Bigg Boss 20: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी (फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार)

Bigg Boss 20 Premier Viewers Reaction: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 20' का आगाज हो चुका है। 'बिग बॉस 20' में 16 कंटेस्टेंट्स ने एंट्री की है, जिसमें कनिका मान से लेकर ईशा रिखी और माही विज तक का नाम शामिल है। 'बिग बॉस 20' को लेकर दर्शकों की काफी एक्साइटमेंट थी। लेकिन अब जिस तरह से 'बिग बॉस 20' के प्रीमियर पर लोग रिएक्शन दे रहे हैं, उसे देख कहा जा सकता है कि लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर चुका है। इतना ही नहीं, कई कंटेस्टेंट्स ऐसे भी रहे, जिन्होंने पहले दिन ही लोगों को इरीटेट कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: एंट्री करते ही वैंप बनीं Mahhi Vij, हुक्म चलाकर किया एक-एक की नाक में दम

    'बिग बॉस 20' के प्रीमियर के बाद सोशल मीडिया पर मानो पोस्ट की बाढ़ आ गई है। हर कोई शो के प्रीमियर को लेकर अपने रिएक्शन दे रहा है। एक यूजर ने 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट्स पर चुटकी लेते हुए लिखा, "लॉकअप जैसे चिल्लर शो भी इससे बेहतर कंटेस्टेंट लेकर आए थे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "किसी भी कंटेस्टेंट ने अभी तक मुझे इंप्रेस नहीं किया है। आशा करती हूं कि एक या दो तो पसंद आएगा। मैं सच में 3 महीनों के लिए एंटरटेनमेंट चाहती हूं।" एक यूजर ने 'बिग बॉस 20' को लेकर मीम साझा किया, जिसमें उन्होंने यंग डीएसए, रिया अहिर, काजी तौकीर और अरिशफा खान पर चुटकी ली। चौथे यूजर ने लिखा, "बहुत ही निराशाजनक शुरुआत रही। सलमान खान पता नहीं किसलिए इतने उत्साहित लग रहे थे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Grand Premier: रिया अहिर vs लव गिल? जनता ने सुनाया फैसला, इस हसीना ने की घर में एंट्री

      'बिग बॉस 20' में मारी कोम पर बिफरे दर्शक

      'बिग बॉस 20' में मैरी कोम (Mary Kom) ने पहले दिन ही खुद को सबके सामने लेजेंड कहना शुरू कर दिया। एक यूजर ने इसपर चुटकी लेते हुए लिखा, "मैं लेजेंड हूं' मैरी हम सब ये जानते हैं, आपको बोलने की क्या जरूरत थी?" दूसरे यूजर ने लिखा, "एक बार बस मैरी कोम के पति को ले आएं वाइल्ड कार्ड के तौर पर।" तीसरे यूजर ने लिखा, "ये बार-बार खुद को लेजेंड क्यों बता रही हैं। इन्होंने पहले ही अपना एज कार्ड खेलना शुरू कर दिया है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article