शहर

Delhi Building Collapse: 'दो घंटे तक न तो पुलिस पहुंची और न ही प्रशासन', सत्य निकेतन हादसे को लेकर NSUI ने लगाए गंभीर आरोप

Moti Bagh Delhi News Today: दिल्ली के सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे को लेकर एनएसयूआई अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने जवाबदेही तय करने की मांग की। साथ ही आरोप लगाया कि हादसे के दो घंटे तक दुर्घटनास्थल पर पुलिस नहीं पहुंची।

Image

दिल्ली के सत्य निकेतन में गिरी पांच मंजिला इमारत

Photo : PTI

Moti Bagh Delhi News Today: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला इमारत के ढहने की वजह से अबतक पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। इस बीच, नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हादसे के दो घंटे तक घटनास्थल पर न तो पुलिस पहुंची और न ही प्रशासनिक अधिकारी।

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के प्रमुख इलाके के पास प्राइवेट हॉस्टल, भोजनालयों और अन्य दुकानों वाली इस कालोनी में पांच मंजिला इमारत 'हॉस्टल डेज' ढहने के बाद मलबे में फंसे लोगों की मदद के लिए लोग उपलब्ध संसाधनों के जरिए राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने भी मदद का हाथ बढ़ाया।

जाखड़ ने सुनाई आपबीती

समाचार एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में विनोद जाखड़ ने कहा, ''यह कोई विरोध प्रदर्शन नहीं है, बल्कि उन छात्रों की मदद के लिए यहां पहुंचे हैं, जिनके पीजी खाली कराए गए हैं और जिन्हें अब चिकित्सा सुविधाओं की जरूरत है।'' उन्होंने आगे कहा कि हम मौके पर सबसे पहले पहुंचने वालों में से थे।

'मलबे में फंसा था हमारा साथी'

उन्होंने बताया कि हमारा एक साथी भी मलबे में फंसा हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और छात्रों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया। हम लोगों ने छत तोड़ने से लेकर मलबा हटाने तक कई प्रयास किए गए और इस दौरान तीन छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

विनोद जाखड़ ने कहा, ''दो घंटे तक न तो पुलिस पहुंची और न ही एडमिनिस्ट्रेशन, और वहां कोई मेडिकल टीम भी नहीं थी। जब हम मौके पर पहुंचे तो वहां कोई नहीं था। जो मंजर हमने देखा, मैं उसे बता नहीं सकता... जवाबदेही तय करनी होगी।"

इससे पहले, विनोद जाखड़ ने बताया कि हम जैसे ही मौके पर पहुंचे इमारत गिर चुकी थी... हम वहां पर मलबा हटाने की कोशिश करने लगे। हम लोग तीन लोगों को निकालने में कामयाब रहे, लेकिन एक की मौत हो गई। उन्होंने आगे कहा कि आखिर कब तक छात्र सरकार के करप्शन की कीमत अपनी जान देकर चुकाएंगे? दिल्ली में आए दिन ऐसी घटनाएं होती रहती हैं- सरकार आंख मूंद कर क्यों बैठी है?

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article