यात्रा

पैदल चलिए, घोड़े पर घूमिए और शांति का मजा लीजिए, देश का इकलौता हिल स्टेशन यहां पूरी तरह बैन है गाड़ी

Automobile Free Hill Station In India : जिंदगी में जब भी सुकून और शांति की तलाश होती है, तो लोग अक्सर पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। लेकिन आज पहाड़ों पर लगने वाले ट्रैफिक जाम ने लोगों का मजा किरकिरा कर दिया है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा हिल स्टेशन बताएंगे जहां आपको एक भी वाहन देखने को नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं इस हिल स्टेशन के बारे में...

Image

automobile free hill station

Automobile Free Hill Station In India : महानगरों की भागदौड़ भरी जिंदगी से परेशान होकर भला किसे कुछ पल सुकून और शांति की तलाश नहीं होती है। लोग अपनी इस तलाश में अक्सर पहाड़ों की ओर रुख करते हैं। लेकिन पहाड़ों पर लगातार बढ़ती लोगों की भीड़ ने वहां भी घंटों के जाम लगाने शुरु कर दिए हैं। इसका मतलब आपकी सुकून की तलाश और तनाव की वजह बन सकती है। लेकिन हम आपको एक ऐसा हिल स्टेशन बताएंगे जहां न तो कारों का शोर है, न ही हॉर्न की आवाज। जी हां, महाराष्ट्र का एक खूबसूरत हिल स्टेशन माथेरान (Matheran) देश का इकलौता और अनोखा हिल स्टेशन है, जो पूरी तरह ऑटोमोबाइल फ्री है। आइए जानते हैं इस खूबसूरत हिल स्टेशन के बार में विस्तार से...

क्यों खास है माथेरान?

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मौजूद माथेरान एक खूबसूरत हिल स्टेशन है। जो समुद्र तल से लगभग 2,600 फीट की ऊंचाई पर बसा है। इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद यहां की खासियत ये हैं कि यहां आने वाले पर्यटक किसी भी प्रकार के वाहन का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। क्योंकि सरकार ने इस क्षेत्र को 'ईको-सेंसिटिव जोन' घोषित कर रखा है। जिसका अर्थ है कि ऐसे वाहन जो प्रदूषण का कारण बनते हैं, उनकी एंट्री यहां पूरी तरह बैन है।

क्या है ट्रैवलिंग का माध्यम?

यदि आप यहां घूमने का सपना देखते हैं, तो आपको जान लेना चाहिए कि यहां आप अपनी गाड़ी लेकर नहीं जा सकते हैं। यहां घूमने के केवल तीन माध्यम है- पहला पैदल, घोड़ा और टॉय ट्रेन। मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर मौजूद इस हिल स्टेशन पर जाने के लिए आपको अपना वाहन एक निश्चित दूरी पर खड़ा करना होगा। जिसके बाद आप घोड़े की सवारी या पैदल चलकर आगे का सफर कर सकते हैं। इसके अलावा माथेरान पहुंचने का सबसे शानदार माध्यम टॉय ट्रेन है, जो एक स्लो लेकिन मजेदार ट्रिप है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article