Travel Laws You Must Know: अगर आप भारत से कहीं विदेश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो लाजमी है कि, आपका ध्यान भी आमतौर पर पासपोर्ट, वीजा, टिकट तो घूमने फिरने और खाने पर ही रहेगा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, दुनिया में ऐसे भी कई देश हैं, जहां पर ट्रेवलिंग को लेकर कई तरह के अजीबोगरीब लेकिन सख्त कानून हैं। जिन्हें अगर आप फॉलों नहीं करते हैं, तो आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। ट्रेवलर्स यहां देखें वो दुनिया के कौन से कानून हैं - जिनके बारे में आपको पता होना ही चाहिए।
सिंगापुर
सिंगापुर में सफाई को लेकर बहुत सख्ती है। ऐसे में यहां पर च्युइंगम बेचना या लाना गैर कानूनी माना जाता है। यहां तक की इसे खाने पर भी डॉक्टर की पर्ची की जरुरत पड़ सकती है। वहीं इसे पब्लिक जगह पर फेंकने पर तो भारी जुर्माना लग सकता है। सिंगापुर में धुम्रपान करना तो पब्लिक टायलेट में फ्लश न करने पर भी जुर्माना लग सकता है।
ग्रीस
ग्रीस में ऊंची हील्स वाली चप्पल पहनने पर मनाही है। ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की सालों पुरानी इमारते तो पथरीली सतहों को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसे में यहां की सरकार ने ये अनोखा नियम बनाया हुआ है। ऐसा सुरक्षा की नजर से भी तय किया गया है।
इटली
इटली के वेनिस के सैंट मार्क्स स्क्वेयर पर कबूतरों को दाना खिलाना गैर कानूनी है। ऐसा सालों पुरानी इमारतों को बचाने के लिए तय किया गया है, जो भी टूरिस्ट यहां पर कबूतरों को दाना देते हुए पाया जाता है, उसे जुर्माना भरना पड़ता है।
श्रीलंका
श्रीलंका में बुद्ध भगवान को बहुत मानते हैं, ऐसे में अगर आप बुद्धा की मूर्ति के साथ पीठ दिखाते हुए फोटो लेते पकड़े गए तो जुर्माना भरना पड़ सकता है। ऐसा करना अनादरणीय माना जाता है। इस गलती की वजह से कई लोगों को फाइन भरना पड़ा है, तो कईयों को डिपोर्ट भी कर दिया गया है।
फ्लोरेंस
इटली के फ्लोरेंस के हिस्टोरिक सेंटर में टूरिस्ट्स को रात की 10 बजे के बाद आइस क्रीम खाने पर बैन लगा हुआ है। ऐसा ध्वनि प्रदूषण तो गंदगी फैलने से रोकने के लिए किया गया है।
स्पेन
स्पेन के एराक्लीया और मेजरका के कुछ हिस्सों जैसे समुद्र तटों पर रेत के महल बनाने पर आपको जुर्माना लग सकता है। इस कानून का उद्देश्य सार्वजनिक स्थानों को साफ-सुथरा और व्यवस्थित रखना है। ऐसे में अगर आप घूमने के लिए इन जगहों पर जा रहे हैं, और बीच पर बैठकर रेत का महल बनाते हैं, तो जुर्माना भरना पड़ सकता है।
कैरेबियन आइलैंड
जमैका, बारबाडोस और सेंट लूसिया जैसे देशों में, कैमोफ्लाज वाले कपड़े पहनने की इजाजत केवल सेना के लिए ही है। कैमोफ्लाज वाले कपड़े पहनने वाले पर्यटकों पर जुर्माना लगाया जा सकता है या अधिकारी उनसे पूछताछ कर सकते हैं।
हर देश के अपने अलग अलग कायदे और कानून होते हैं, इनमें से कुछ आपको काफी बेतूके तो अजीब लग सकते हैं। लेकिन इस बात को बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। वहीं अगर आप इन जगहों पर घूमने फिरने के उद्देश्य से जा रहे हैं, तो वहां के कानून की अच्छी जानकारी आपको होनी ही चाहिए।
