Less Crowded Tourist Places South India: इस बार ट्रिप के लिए आप दक्षिण भारत की अनदेखी सुंदरता देखने का प्लान कर सकते हैं। दक्षिण भारत में भीड़भाड़ से दूर कुछ अनछुई प्राकृतिक सुंदरता है जहां जाकर आप सुकून के 2 पल बिताने के साथ ही प्रकृति की सुंदरता में डूब सकते हैं। सोलो ट्रैवलर्स के लिए भी ये जगहें एकदम परफेक्ट है। रोमांच से भरी हुई यात्रा के लिए आप 3 से 4 दिन की ट्रिप का प्लान कर सकते हैं।
वालपराई (तमिलनाडु): वालपराई की यात्रा बेहद ही मनोरम और रोमांच से भरी हुई हो सकती है। ये एक अनछुआ हिल स्टेशन है जो चाय-बागानों और वर्षावनों से घिरा हुआ है। ट्रेकिंग, पक्षी-विचरण और शांति के लिए ये हिल स्टेशन बिल्कुल परफेक्ट है। यहां अलीयार बांध और इंडिरा गांधी वन्यजीव अभयारण्य देखने के लिए आप जा सकते हैं।
थालास्सेरी (केरल): इस लिस्ट में थालास्सेरी (केरल) को नंबर 2 पर रखा गया है। मालाबार तट पर बसा ये ऐतिहासिक और सांस्कृतिक नगर सोलो ट्रिप करने के लिए भी परफेक्ट ट्रैवल डेस्टिनेशन है। फोटोग्राफी और लोक संस्कृति प्रेमियों के लिए ये जगह एक छुपा हुआ रत्न है। पारंपरिक केरलियन खाना, किला, बीच और प्रदर्शन कलाएं यहां का प्रमुख आकर्षण है।
अराकू घाटी (आंध्र प्रदेश): इस लिस्ट में नंबर 3 पर अराकू घाटी (आंध्र प्रदेश) को शामिल किया गया है। हिल स्टेशन, कॉफी बागान और ट्राइबल संस्कृति का अनूठा संगम आपको अराकू घाटी में देखने को मिलेगा। रेल यात्रा से घाटियों का अद्भुत दृश्य यहां आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। बोर्रा गुफाएं और कैटरेन झरना यहां का प्रमुख आकर्षण है।
