यात्रा

Kids Friendly Summer Destinations: भारत की ये 5 जगहें हैं बच्चों की पहली पसंद, जहां छुट्टियों का मिलेगा भरपूर मजा

Kids Friendly Summer Destinations: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को बाहर घुमाने का प्लान है, तो आपको इन जगहों पर जाने का सोचना चाहिए। आज हम आपको देश की 5 जगहें बताएंगे जो बच्चों को खूब पसंद आती हैं।

Image

बच्चों के लिए परफेक्ट ट्रिप

Kids Friendly Summer Destinations: छुट्टियां बच्चों के लिए सिर्फ आराम का समय नहीं होतीं, बल्कि यह उनके सीखने, समझने और दुनिया को करीब से जानने का भी सुनहरा मौका होती हैं। अगर आप अपने बच्चों के साथ ऐसी जगह जाना चाहते हैं जहां मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान भी मिले, तो भारत में कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। यहां हम आपको ऐसे सात बेहतरीन डेस्टिनेशंस के बारे में बता रहे हैं, जो गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) में बच्चों के लिए परफेक्ट हॉलिडे स्पॉट साबित हो सकते हैं। नोट करें बच्चों के फेवरेट 5 होलिडे डेस्टिनेशन..

सिक्किम

सिक्किम का गंगटोक और नामची बच्चों के लिए किसी जादुई दुनिया से कम नहीं हैं। यहां की हरियाली, साफ-सुथरा वातावरण और शांत पहाड़ बच्चों को प्रकृति के करीब लाते हैं। नाथू ला दर्रे की यात्रा बच्चों में देशभक्ति की भावना भी जगाती है, क्योंकि यह भारत-चीन सीमा के पास स्थित है।

कश्मीर

कश्मीर की खूबसूरती बच्चों को मंत्रमुग्ध कर देती है। डल झील में शिकारा की सवारी, गुलमर्ग की बर्फीली ढलान और पहाड़ों का नजारा उनके लिए किसी परीकथा जैसा अनुभव होता है। यहां की संस्कृति और स्थानीय जीवनशैली बच्चों को नई चीजें सीखने का मौका देती है।

उदयपुर

राजस्थान का उदयपुर बच्चों को इतिहास और राजसी जीवनशैली से रूबरू कराता है। सिटी पैलेस और खूबसूरत झीलें उन्हें कहानी की दुनिया में ले जाती हैं। यहां घूमते हुए बच्चे भारत की समृद्ध विरासत को समझ सकते हैं।

गोवा

गोवा बच्चों के लिए फन से भरपूर जगह है। समुद्र तट पर खेलना, पानी के खेलों में हिस्सा लेना और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद लेना बच्चों को खूब पसंद आता है। यहां का जीवंत माहौल उन्हें ऊर्जा से भर देता है।

मनाली

मनाली बच्चों के लिए किसी एडवेंचर पार्क से कम नहीं है। यहां की बर्फबारी, ठंडी हवाएं और पैराग्लाइडिंग जैसी गतिविधियां बच्चों को रोमांच से भर देती हैं। प्रकृति के बीच समय बिताना उनके मानसिक विकास के लिए भी फायदेमंद होता है।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article