यात्रा

उत्तराखंड में कम जाने-पहचाने 4 ऑफबीट हिल स्टेशन, अनछुए अनुभव के लिए हैं परफेक्ट

Offbeat Hill Stations Uttarakhand: उत्तराखंड में कुछ खूबसूरत और कम जाने-पहचाने हिल स्टेशन हैं, जो शांति, प्राकृतिक सुंदरता और अनछुए अनुभव के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं। परिवार के साथ या फिर अकेले भी आप इन हिल स्टेशन की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं। प्रकृति की गोद में शांति से 2 पल आप यहां बिता सकते हैं।

Image

Uttarakhand Tourism

Uttarakhand Tourism: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक अक्सर गर्मी का मौसम आते ही हिल स्टेशन का रुख करते हैं। उत्तराखंड की यात्रा हिल स्टेशन के लिए पर्यटकों की बकेट लिस्ट में होती है। लेकिन, अगर आप भीड़भाड़ से दूर प्रकृति की गोद में शांति के 2 पल बिताना चाहते हैं तो इस बार इन 4 ऑफबीट हिल स्टेशन की यात्रा कर सकते हैं।

खिरसू: पौड़ी गढ़वाल जिले में, श्रीनगर के पास खिरसू हिल स्टेशन स्थित है। बेहद खूबसूरत पहाड़ी गांव खिरसू बर्फ से ढके हिमालय के दृश्य और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। भीड़-भाड़ से दूर, प्रकृति के बीच कुछ दिन बिताने के लिए अगर आप बेहतरीन जगह की तलाश में हैं तो आपको खिरसू की यात्रा करनी चाहिए।

पौड़ी: पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित पौड़ी हिल स्टेशन चौड़ी घाटियां, देवदार के जंगल और खूबसूरत दर्शन के लिए पर्यटकों को काफी ज्यादा लुभाता है। ट्रैकिंग, पिकनिक और हिमालय दर्शन के लिए शांति भरा अनुभव अगर आप चाहते हैं तो फिर पौड़ी का रुख कर सकते हैं।

चोपता: उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले में स्थित चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है। सुंदर हरी-भरी घाटियां, और ट्रेकिंग के लिए गेटवे आपको यहीं से मिलता है। ट्रेकिंग, बर्ड वॉचिंग और प्रकृति के बीच टाइम बिताने के लिए आप यहां जा सकते हैं।

कौसानी: बागेश्वर जिले में स्थित कौसानी दूर-दूर तक फैली चाय की बागानों, साफ पहाड़ी नजारों और शांतिपूर्ण वातावरण के लिए पर्यटकों को खासा पसंद आता है। कंचनजंगा और हिमालय की मनोरम वादियां देखने के लिए आप यहां का रुख कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article