यात्रा

कर्नाटक के Kuthlur village की जरूर करें यात्रा, दक्षिण भारत के इस गांव ने जीत लिया खास सम्मान

Karnataka Kuthlur village: पर्यटन मंत्रालय द्वारा कर्नाटक के बेलथांगडी तालुक के Kuthlur village को सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का नाम दिया गया है। यह सम्मान पर्यटन स्थल के रूप में कुथलूर की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। यहां लंबी पैदल यात्रा और ट्रैकिंग ट्रेल्स आपको दीवाना बना देंगी। इस जगह की यात्रा जरूर करें।

Image

Karnataka Kuthlur village

Best Adventure Tourism village in India: कर्नाटक के बेलथांगडी तालुक में स्थित कुथलूर गांव ने अपने नाम को और बढ़ा लिया है। पर्यटन मंत्रालय द्वारा इस अनोखे गांव को साहसिक पर्यटन श्रेणी में 'सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव' के प्रतिष्ठित खिताब से सम्मानित किया गया है। यह गांव के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इस सम्मान के मिलने से अब ये जगह आधिकारिक तौर पर भारत में साहसिक पर्यटन के लिए एक प्रमुख गंतव्य बन गई है।

स्थायी पर्यटन को प्राथमिकता देने वाले गांवों को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन मंत्रालय द्वारा प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। ये इस प्रतियोगिता का दूसरा वर्ष है। इस प्रतियोगिता का एकमात्र उद्देश्य उन ऑफबीट और कम-ज्ञात रत्नों के बारे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बताना है जिन्हें अनदेखा कर दिया जाता है। ऐसे में आप जरूर दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में स्थित इस गांव की यात्रा करने का प्लान बना लें। कुथलूर गांव की खूबसूरती आपको दीवाना बना देगी।

ये प्रतियोगिता उन गांवों की पहचान करने में मदद करती है जो समुदाय-आधारित मूल्यों को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा ये गांव अपने पर्यावरण की रक्षा करने के अलावा अपनी विरासत का भी संरक्षण करते हैं। खबरों की मानें तो 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस कार्यक्रम के दौरान इस गांव को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा।

बता दें कि साल की शुरुआत में, पर्यटन मंत्रालय ने प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। हरीश डाकैया, संदीप पुजारी और शिवराज द्वारा तैयार कुथलूर के प्रजेंटेशन ने सभी का ध्यान खींचा और एक शीर्ष साहसिक पर्यटन स्थल के रूप में इस गांव की क्षमता को प्रदर्शित करने में योगदान दिया।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article