अध्यात्म

रावण दहन की राख कर देगी मालामाल! इन 5 परेशानियों का है अचूक उपाय

Dussehra 2026 Ravan Dahan Ash Upay: दशहरा के दिन कई जगहों पर रावण का पुतला जलाया जाता है। पुतले के दहन के बाद उसकी राख और अधजली लकडियां आपके काफी काम आ सकती हैं।

Image

रावण दहन की राख के उपाय (Image AI Generated and Newsroom Verified)

Dussehra 2026 Ravan Dahan Ash Upay: साल 2026 में दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान श्रीराम की रावण पर विजय के उपलक्ष्य में रावण दहन किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रावण दहन के बाद बची राख और अधजली लकड़ी भी आपके काफी काम आ सकती है।

जाने-माने ज्योतिषाचार्य और तांत्रिक सुजीत जी महाराज के अनुसार, दशहरे पर कई लोग रावण दहन की राख घर लाते हैं और उसे लाल या पीले कपड़े में बांधकर रखते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इस राख का प्रयोग बुरी नजर दूर करने के लिए भी किया जाता है। रावण दहन की राख धन लाभ, वास्तु दोष, नकारात्मक ऊर्जा और शत्रु से मुक्ति के लिए बेहद खास मानी जाती है। आइए जानते हैं कि रावण दहन की राख आपके कैसे काम आ सकती है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो रावण दहन की राख आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। आपको दशहरे पर रावण दहन के बाद बची पूरी तरह ठंडी राख या अधजली लकड़ी को घर लाकर लाल या पीले कपड़े में बांध लेना है। इसको घर की तिजोरी अथवा धन रखने वाली जगह पर रख देना है। मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की बरकत बनी रहती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

बुरी नजर से होगा बचाव

रावण दहन की राख बुरी नजर को दूर करने में भी काफी कारगर मानी गई है। लोक परंपरा के अनुसार, थोड़ी सी ठंडी राख को परिवार के उस सदस्य के चारों ओर सात बार घुमाएं, जिसे बार-बार नजर लग जाती हो। इसके बाद राख को घर से बाहर फेंक दें।ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव दूर होता है और परिवार के उस सदस्य को राहत मिलने लगती है। रावण दहन की राख को सालभर के लिए अपने पास रखें, जब भी नजर की आशंका तो इस उपाय को कर लें। इससे चुटकियों में नजरदोष का प्रभाव समाप्त हो जाता है।

घर के मुख्य द्वार पर बांधें राख

दशहरे पर रावण दहन की राख को घर के मुख्य द्वार पर भी बांध सकते हैं। रावण दहन के बाद घर पर लाई गई रावण दहन की राख या लकड़ियों को लाल कपड़े में बांधकर मुख्य द्वार के पास रख दें या बांध दें। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार का तंत्र-मंत्र और बाधा भी घर में आ नहीं पाती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहती है। इस राख से आपके घर में एक सुरक्षा चक्र बन जाता है, जो नकारात्मक शक्तियों को अंदर आने से रोकता है।

वास्तु दोष होता है दूर

रावण दहन की राख का इस्तेमाल घर की नकारात्मकता दूर करने के साथ वास्तु दोष से मुक्ति के लिए भी किया जाता है। माना जाता है अगर घर में वास्तु दोष हो तो इस राख को घर के चार कोनों में छिड़क दें। इससे वास्तु दोष दूर होते हैं और घर में सुख-शांति आती है।

शत्रुओं पर विजय दिलाएगी ये राख

विजयादशमी को विजय का पर्व कहा जाता है। इसी वजह से रावण दहन की राख को शत्रुओं पर जीत भी दिलाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, रावण दहन स्थल की राख को घर ले आएं और जब भी मुकदमे की तारीख या फिर विरोधी के पास जाएं तो माथे पर इस राख को लगाकर जाएं। इससे विरोधी परास्त होते हैं। इसके लिए सबसे आवश्यक बात ये है कि आप सात्विक और सही होने चाहिए। अगर आप किसी के बुरे के लिए इसका उपयोग करना चाहते हैं तो यह असर नहीं करेगी।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और ज्योतिष विद्या के अच्छे जानकार लेखक द्वारा विश्लेषण करके दी गई है। यह केवल सूचना के लिए दी जा रही है। आपके ऊपर इसका प्रभाव आपकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और महादशाओं पर भी निर्भर करेगा। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article