जापान उन देशों में शामिल है जो अपनी आधुनिक तकनीक, साफ-सुथरे शहरों, प्राचीन मंदिरों और अनोखी संस्कृति के लिए दुनियाभर के पर्यटकों को आकर्षित करते हैं। टोक्यो की चमकती सड़कों से लेकर क्योटो की ऐतिहासिक गलियों और माउंट फूजी के मनमोहक नजारों तक, हर साल लाखों लोग जापान घूमने का सपना देखते हैं। भारतीय यात्रियों के बीच भी पिछले कुछ वर्षों में जापान की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - दिल्ली वालों के लिए बेस्ट मानसून रोड ट्रिप
लेकिन अगर आप भी आने वाले समय में जापान ट्रिप की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले नई वीजा फीस के बारे में जान लेना जरूरी है। जापान ने वीजा शुल्क में बड़ा बदलाव किया है, जिससे यात्रा का कुल खर्च बढ़ सकता है। देखें नई वीजा फीस के चलते आप जापान ट्रिप कैसे प्लान कर सकते हैं।
वीजा फीस में हुआ बदलाव
नई व्यवस्था के तहत जापान ने कई वीजा श्रेणियों की फीस में काफी बढ़ोतरी की है। सिंगल एंट्री वीजा की फीस 3,000 येन से बढ़कर 15,000 येन (1,755-8,775 रुपये) होने की उम्मीद है। वहीं मल्टीपल एंट्री वीजा की लागत 6,000 येन से बढ़कर 30,000 येन (3,500-17,500 रुपये) हो सकती है।
भारतीय यात्रियों पर क्या होगा असर?
भारतीय पर्यटकों के लिए यह बदलाव बजट प्लानिंग को प्रभावित कर सकता है। परिवार के साथ यात्रा करने वालों को अब वीजा पर पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है।

Japan
ट्रिप प्लान करते समय रखें ध्यान?
जापान घूमने की योजना बनाते समय सबसे पहले अपना बजट तय करें और यात्रा का सही मौसम चुनें। टोक्यो, क्योटो, ओसाका और माउंट फूजी जैसे प्रमुख स्थानों की सूची बनाएं। वीजा, फ्लाइट और होटल की बुकिंग पहले से कर लें ताकि खर्च कम हो सके। जापान रेल पास (JR Pass) के बारे में जानकारी लें, क्योंकि इससे शहरों के बीच यात्रा आसान हो सकती है। स्थानीय संस्कृति, मौसम और परिवहन नियमों की जानकारी भी पहले से जुटा लें। कम से कम 7-10 दिन का समय रखें ताकि आप जापान को आराम से एक्सप्लोर कर सकें।
जापान में घूमने की जगहें
जापान में घूमने के लिए कई शानदार जगहें हैं। Tokyo अपनी आधुनिक लाइफस्टाइल और नीयॉन लाइट्स के लिए मशहूर है, जबकि Kyoto प्राचीन मंदिरों और पारंपरिक संस्कृति का अनुभव कराता है। Osaka अपने स्ट्रीट फूड और नाइटलाइफ के लिए पसंद किया जाता है। Mount Fuji जापान का सबसे प्रतिष्ठित प्राकृतिक आकर्षण है। वहीं Hokkaido बर्फीले नजारों और खूबसूरत प्राकृतिक दृश्यों के लिए पर्यटकों की पहली पसंद माना जाता है।
