यात्रा

IRCTC Tour Package : वैष्णो देवी के दर्शन का है प्लान तो देखें ये खास टूर पैकेज, फुल सुख सुविधाओं के साथ पूरी होगी यात्रा

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : वैष्णों देवी दर्शन का प्लान बनाना है लेकिन किसी अच्छे पैकेज की तलाश में हैं, तो आज हम आपकी तलाश को खत्म करा देते हैं। जी हां आज हम आपको आईआरसीटीसी का बनाया एक खास पैकेज बताएंगे, जिससे आप किफायती दाम में पूरी यात्रा कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (Photo - Canva)

IRCTC Vaishno Devi Tour Package : हिंदू धर्म के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक, वैष्णो देवी मंदिर देवी शक्ति को समर्पित एक प्राचीन मंदिर है। देवी का ये रूप माता रानी और वैष्णवी के नाम से प्रसिद्ध है। यह मंदिर जम्मू- कश्मीर राज्य में कटरा से लगभग 12 किलोमीटर की दूरी पर जिसकी ऊंचाई समुद्र तल से 5200 फीट है। यदि आप माता के दर्शन का प्लान बना रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि एक भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC आपके लिए एक खास पैकेज लेकर आई है। जिससे आप पूरी सुख सुविधाओं के साथ माता के दर्शन की योजना बना सकते हैं। आइए जानते हैं क्या है ये टूर पैकेज?

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC द्वारा तैयार किए गए इस पैकेज का नाम MATA VAISHNODEVI EX DELHI (WEEKDAY) रखा गया है। जिसका कोड NDR01 तय किया गया है। 3 रात और 4 दिन का ये टूर पैकेज आपको माता के दर्शन के साथ जम्मू का सफर भी कराएगा। इस पैकेज में आपको 3 और 2 क्लास एसी का ऑप्शन दिया जाएगा। जिसका किराया अलग-अलग रखा गया है। इसका अलग सफर 19 अगस्त को शुरु होगा।

कितना होगा खर्च?

भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC के साथ माता के दर्शन करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको दो तरह के ट्रैवल ऑप्शन दिए जा रहे हैं। जिसके तहत आप 3 और 2 क्लास एसी में अपना सफर कर सकते हैं। 3 क्लास एसी से अकेले सफर करने पर आपको 10770 रुपए देने होंगे, जबकि 2 क्लास में ये खर्च 11995 रुपए का होगा। 3 क्लास एसी से डबल शेयरिंग में सफर करने पर आपको 8100 रुपए देने होंगे, जबकि 2 क्लास में ये खर्च 9330 रुपए का होगा। 3 क्लास एसी से तीन लोगों के साथ सफर करने पर आपको 6990 रुपए देने होंगे, जबकि 2 क्लास में ये खर्च 8220 रुपए का होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article