यात्रा

ट्रैकिंग के शौकीनों के लिए अनदेखे और सुंदर रास्ते, दोस्तों के साथ जा सकते हैं घूमने

Trekking Trails India: रोमांच की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए भारत में कई ट्रैकिंग डेस्टिनेशन मौजूद हैं। अगर आप शहर की भीड़भाड़ और आपाधापी से दूर 2 पल सुकून से बिताना चाहते हैं तो हर ट्रैकर की बकेट लिस्ट में ये 6 जगहें शामिल होनी ही चाहिए जहां जाकर आप रोमांच और प्रकृति दोनों का अनुभव एकसाथ ले सकते हैं।

Image

Trekking Destinations india (photo-canva)

Trekking Destinations India: घूमने-फिरने का शौक रखने वाले पर्यटक रोमांच काफी पसंद करते हैं। अगर आप ट्रैकिंग डेस्टिनेशन की तलाश में हैं तो यहां भारत में मौजूद 5 प्रमुख रूट्स की जानकारी दी गई है जिसे जानकर आप भी दोस्तों के साथ यहां जाने का प्लान कर सकते हैं। यहां मंजिल से ज्यादा खूबसूरत सफर है जिसका अनुभव लाइफ में कम से कम एक बार आपको जरूर लेना चाहिए।

रूपकुंड ट्रैक: इस ट्रैक की खासियत ये है कि यहां बर्फ से ढकी झील है जिसमें कंकाल दिखते हैं। मई से जून और सितंबर से अक्टूबर यहां यात्रा करने का बेस्ट टाइम होता है। दोस्तों के साथ अगर आप एडवेंचर की तलाश में हैं तो रूपकुंड की यात्रा आपको लाइफ में कम से कम एक बार जरूर करना चाहिए।

हमटा पास ट्रैक: हिमाचल प्रदेश में स्थित लगभग 14,100 फीट की ऊंचाई पर आप हमटा पास ट्रैक जा सकते हैं। लाहौल-स्पीति और कुल्लू वैली के बीच का ट्रांजिशन इस जगह की खासियत है। जून से सितंबर यहां यात्रा का बेस्ट टाइम माना जाता है।

केंदरांग घाटी ट्रैक: सिक्किम में स्थित लगभग 14,000 फीट की ऊंचाई पर केंदरांग घाटी ट्रैक जा सकते हैं। कंचनजंघा की झलक, वन्यजीव और शांत वातावरण इस ट्रेक की पहचान है। यात्रा के दौरान मनमोहक नजारे आपका स्वागत करते हैं।

कुंजुम ला ट्रैक: लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर कुंजुम ला ट्रैक का आप रुख कर सकते हैं। स्पीति वैली की ऊंचाई, ग्लेशियर और मंदिर दर्शन हिमाचल प्रदेश के इस ट्रेक की पहचान हैं। जुलाई से सितंबर यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है।

सिंगलिला रेंज ट्रैक: पश्चिम बंगाल (दार्जिलिंग) के सिंगलिला रेंज ट्रैक की यात्रा का आप प्लान कर सकते हैं। अप्रैल से मई और अक्टूबर से दिसंबर यहां यात्रा का बेस्ट टाइम होता है। कंचनजंघा और माउंट एवरेस्ट का दृश्य इस ट्रेक की खासियत है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article