IRCTC Tour Package: परिवार के साथ ट्रिप पर जाने का अपना अलग ही मजा है। भारतीय पर्यटकों के बीच शिमला और मनाली दो ऐसी ट्रैवल डेस्टिनेशन हैं जो काफी फेमस हैं। ऐसे में अगर आप भी फैमिली ट्रिप का प्लान कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है क्योंकि आईआरसीटीसी ने BEAUTY OF HIMACHAL नाम से बेहद ही शानदार टूर पैकेज लॉन्च किया है। इस पैकेज के तहत आपको शिमला, मनाली की खूबसूरत वादियों के दीदार करने का मौका मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में शिमला, भारत के सबसे लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है। सात ऊंची पहाड़ियों से घिरा, शिमला परिवार के साथ घूमने के लिए एक आदर्श स्थान है।
दूसरी तरफ मनाली मनाली प्रकृति प्रेमियों के साथ-साथ शांति चाहने वालों को भी आकर्षित करता है। हिमाचल प्रदेश में हिमालय की गोद में बसा मनाली एक मनमोहक हिल स्टेशन है। फूलों से लदे घास के मैदान, कलकल करती नदियां, बर्फ से ढके पहाड़, ऊंचे दर्रे, मंदिर और बौद्ध मठ इसकी पहचान है।
7 दिन और 6 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 14 अगस्त 2025 को भोपाल से आपकी यात्रा की शुरुआत होगी। सुबह-सुबह आरकेएमपी स्टेशन से 20171 वीबी एक्सप्रेस से एनजेडएम के लिए प्रस्थान करना होगा। एनजेडएम रेलवे स्टेशन पहुंचने पर शिमला ड्राइव करके पहुंचेगे। गौर करने वाली बात ये है कि इस पैकेज के लिए बुकिंग आप शनिवार, रविवार छोड़कर अपनी सुविधा के हिसाब से अन्य दिनों के लिए भी कर सकते हैं।
ब्रेकफास्ट और डिनर तक का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रहने की व्यवस्था भी आपके लिए कर दी गई है। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 75900 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 41600 और 33300 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड WBR89 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 9321901861, 7021091854, 8287931724 संपर्क भी कर सकते हैं।
