यात्रा

IRCTC Tour Package: नॉर्थ ईस्ट की जादुई सैर, घूम आएं गंगटोक से लेकर दार्जिलिंग तक, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC tour package 2025: नॉर्थ ईस्ट नीले पहाड़ों, हरी घाटियों और लाल नदियों की भूमि है जो पर्यटकों को खासा लुभाती है। पूर्वी हिमालय में बसा यह क्षेत्र प्राकृतिक सौंदर्य, वन्य जीवन, वनस्पतियों, जीव-जंतुओं और रंग-बिरंगे लोगों से भरपूर है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

IRCTC Tour Package (photo-canva)

IRCTC Tour Package: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने GREEN SIKKIM WITH CONFIRMED TRAIN TICKET नाम से बेहद ही आकर्षक टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको खूबसूरत ट्रैवल डेस्टिनेशन गंगटोक, पेलिंग, दार्जिलिंग, कलिम्पोंग घूमने का मौका मिल रहा है। बोनझाकरी जलप्रपात, हस्तशिल्प केंद्र, ड्रो-डुल चोर्टेन, तिब्बती विद्या संस्थान, बाबा हरवजन सिंह मंदिर, संग-नगाग चोलिंग (स्काई वॉक), रिम्बी फॉल्स, रॉक गार्डन, खांगचेंदज़ोंगा फॉल्स, खाचोएडपालरी विश लेक, पेमायांग्त्से मठ जैसे प्रमुख आकर्षणों की आपको सैर करवाई जाएगी।

इस पैकेज का लाभ उठान के लिए आपको लंबी छुट्टी की जरूरत होगी। दरअसल, 10 दिन और 9 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 9 अगस्त 2025 को 20.35 बजे ट्रेन नंबर 13149 कंचनकन्या एक्सप्रेस से रात भर की ट्रेन यात्रा होगी। गौर करने वाली बात ये है कि इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग आप 9 अगस्त के अलावा भी आने वाले किसी भी शनिवार के लिए कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। शानदार होटल में आपके रहने की व्यवस्था कर दी गई है। खर्चे की बात करें डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: ₹55735 और ₹42395 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चों के लिए किराया ₹15715 है।

इस पैकेज का कोड EHR145 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8100829002, 8595936690, 7003125135 संपर्क भी कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article