यात्रा

IRCTC Tour Package 2025: पूरा होगा दुबई घूमने का सपना, जानिए खर्च का पूरा हिसाब, ना छोड़ें मौका

IRCTC Tour package: आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है जिसके तहत आपको कम बजट में दुबई और अबू धाबी घूमने का मौका मिल रहा है। खर्चे- खाने पीने से लेकर क्या होगा स्टे ऑपशन यहां सबकुछ डिटेल में बताया गया है जिसे जानकर आप भी फटाफट से पैकेज के लिए बुकिंग कर सकते हैं।

Image

Dubai tour package (photo: canva)

IRCTC Tour Package: कम बजट में इंटरनेशनल ट्रिप प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। आईआरसीटीसी ने Dazzling Dubai with Abudhabi Ex Kochi नाम से बेहद ही किफायती इंटरनेशनल टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आप दुबई और अबू धाबी की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। बुर्ज खलीफा, दुबई मॉल में खरीदारी का आनंद, दुबई मरीना के किनारे शानदार क्रूज पर आराम का मजा आप इस पैकेज के तहत ले सकेंगे। इसके अलावा अबू धाबी की भी यात्रा पैकेज में शामिल है। यात्रा के दौरान सांस्कृतिक चीजों को करीब से देखने और समझने का मौका आपको मिलेगा जिसमें आश्चर्यजनक शेख जायद ग्रैंड मस्जिद भी शामिल है।

5 दिन और 4 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 1 नवंबर 2025 को सभी यात्रियों को सुबह 0040 बजे रिपोर्ट करना है। कोचीन से प्रस्थान 0340 बजे होगा। 0620 बजे शारजाह हवाई अड्डे पर आप पहुंचेगे।

ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। 3 स्टार होटल में आपके रुकने की व्यवस्था कर दी गई है। अंग्रेजी बोलने वाला टूर गाइड भी आपकी मदद के लिए रहेगा। सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,10,800 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में किराया क्रमश: 92,900 और 92,250 रुपए तय किया गया है। 2 से 11 साल तके बच्चों के लिए किराया 88,500 तय किया गया है।

इस पैकेज का कोड SEO15 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए आप इन नंबरों पर 8287931934, 08287932082, 9003140655 संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article