यात्रा

IRCTC Tour Package: परिवार के साथ इस बार घूम आएं अंडमान, 6 दिन की होगी ट्रिप, सिर्फ इतना है खर्चा

IRCTC Tour package: परिवार के साथ ट्रिप करने का प्लान कर रहे हैं तो इस बार आपके पास घूमने के लिए शानदार ट्रैवल डेस्टिनेशन है। आईआरसीटीसी ने आपके लिए बेहद आकर्षक और किफायती बीच टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार की यात्रा का मौका मिल रहा है। इस पैकेज में मिलने वाली सुविधाओं पर एक नजर डालते हैं।

Image

IRCTC Tour package 2025

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD नाम से बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार की यात्रा करवाई जा रही है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ यात्रा करने के लिए ही डिजाइन किया गया है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से पर्यटकों को लुभाता रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह सुंदर और मनोरम दृश्यों से भरपूर परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं। ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह चमकते हैं।

6 दिन और 15 रात का ये टूर पैकेज रहने वाला है। 21 मई 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर आपको स्थानीय प्रतिनिधि मिल जाएगा। दोपहर के भोजन के बाद कॉर्बिन्स कोव बीच पर घूमने के लिए आपको ले जाया जाएगा। पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट तक आपको खुद अपने खर्चे पर ही पहुंचना होगा।

सभी स्थानों पर अतिरिक्त गद्दे के साथ डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर ठहरने की व्यवस्था है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा इसी पैकेज में शामिल होगा। खर्चे की बात करें तो अगर आप सोलो ट्रिप करना चाहते हैं तो ये पैकेज आपको ₹ 48,040 में पड़ेगा।

डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 28,395, 25,880 रुपए तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 17,025 तय किया गया है। इस पैकेज का कोड EHH96 है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप इस पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904080, 9031340025 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article