शहर

उत्तराखंड के लोकपर्व घी-संक्रांति पर CM पुष्कर सिंह धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड घी-संक्रांति लोकपर्व 2026: उत्तराखंड घी-संक्रांति लोकपर्व 2026: उत्तराखंड में घी संक्रांति यानी घ्यू त्यार या ओल्गिया त्यार को लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े प्रमुख पर्व के रूप में मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Image

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड घी-संक्रांति लोकपर्व 2026: देवभूमि उत्तराखंड में आज यानी सोमवार 17 अगस्त को लोकपर्व घी संक्रांति मनाई जा रही है। इस पावन लोकपर्व घी संक्रांति उर्फ घ्यू त्यार, घीं सज्ञान, ओल्गिया त्यार के अवसर पर स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि हमारी लोक परंपराएं और पर्व समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की पहचान हैं। उन्होंने कहा, ये पर्व और त्योहार हमें अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने के साथ-साथ हमारी अमूल्य परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का अहम हिस्सा

शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा गया कि उत्तराखंड के पारंपरिक पर्व राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये पर्व सिर्फ धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक मेलजोल, लोक रीति-रिवाजों और सदियों पुरानी परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम भी हैं।

आज घी का सेवन जरूरी

घी संक्रांति उत्तराखंड के प्रमुख पारंपरिक पर्वों में शामिल है। कुमाऊं और गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों में इसे स्थानीय मान्यताओं और रीति-रिवाजों के अनुसार मनाया जाता है। इस लोक पर्व के अवसर पर लोग ईष्ट देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस दिन विशेषतौर पर घी का सेवन और कहीं-कहीं घी का बालों और त्वचा पर क्रीम की तरह इस्तेमाल की भी परंपरा है।

सांस्कृतिक पहचान को मजबूती देते हैं ये त्योहार

उत्तराखंड की लोक संस्कृति में पारंपरिक त्योहारों की विशेष भूमिका है। घी संक्रांति जैसे पर्व स्थानीय खान-पान, लोक आस्था और सामाजिक परंपराओं को पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। ऐसे अवसर प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के साथ युवा पीढ़ी को अपनी विरासत से परिचित कराने का भी काम करते हैं।

मुख्यमंत्री ने शुभकामना संदेश में ईष्ट देवी-देवताओं से प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। साथ ही परिवारों में खुशहाली की भी कामना की।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

रीचार्ज का पैसा दिया, 5G नेटवर्क का इंतजार किया...फिर ऐसा भड़का गुस्सा कि टेक्नीशियन को टावर से बांध दिया!, फतेहपुर में चौंकाने वाला मामला

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

'मैं लज्जित हूं...', पूर्व OSD पर ED कार्रवाई के बाद भावुक हुए हरीश रावत, कांग्रेस के सभी पदों से की इस्तीफे की पेशकश

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

BRICS Summit के बीच दिल्ली में बदला ट्रैफिक का पूरा प्लान, कई सड़कों पर रहेगी पाबंदी; यात्रियों को सलाह- मेट्रो का करें इस्तेमाल

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Etawah News: मासूम से दरिंदगी के बाद दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा आरोपी, फिर मुठभेड़ हुआ घायल; तमंचा-कारतूस बरामद

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मानसून फिर दिखाएगा अपना असर, दिल्ली से यूपी-बिहार और राजस्थान तक बदलेगा मौसम का मिजाज; कई राज्यों में बारिश के साथ गरज-चमक का अलर्ट