एशियन गेम्स 2026 के लिए अफगानिस्तान ने 15 सदस्यीय स्क्वॉड की घोषणा कर दी। टीम की कमान युवा दारविश रसूली को सौंपी गई है जबकि 6 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मौका मिला है। वह दूसरी बार अफगानिस्तान की कमान संभालेंगे। इससे पहले कतर के खिलाफ एकमात्र टी20 मुकाबले में उन्होंने टीम की कमान संभाली थी। एशियन गेम्स के लिए जो टीम चुनी गई है उसमें युवा खिलाड़ियों को खास तरजीह दी गई है। रसूली (33 मैच), करीम जन्नत (80 मैच), नजीबुल्लाह जादरान (199 मैच) के अलावा केवल नांगेलिया खरोटे ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 10 से ज्यादा मैच खेले हैं।
खरोटे स्पिन गेंदबाजी का नेतृत्व करेंगे और उनका साथ देने के लिए टीम में अरब गुल मोमंद होंगे। तेज गेंदबाजी के ऑप्शन की बात करें तो टीम में फरमानुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजाई और फरीदून दाऊदजाई जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। ऑलराउंडर के रुप में इस्मत आलम और जनत हैं जो सीम बॉलिंग का विकल्प भी प्रदान करते हैं। कई नए खिलाड़ियों को मौका मिला है जिन्होंने अफगानिस्तान के घरेलू लीग शपागीज़ा क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया था। मोहम्मद अकरम, खालिद तानीवाल ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें इस लीग में शानदार प्रदर्शन करने का ईनाम मिला है।
अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक जड़ने वाले फैजल शिनोजादा को भी मौका मिला है। अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी के बेटे हसन ईसाखिल को भी टीम में जगह मिली है। एशियन गेम्स 2026 24 सितंबर से 3 अक्टूबर के बीच जापान में खेला जाएगा।
टाइम्सनाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें- श्रीलंका में टूट गया 11 साल पुराना रिकॉर्ड, सोनल और डिकवेला का नया कारनामा
एशिन गेम्स के लिए अफगानिस्तान की टीम (Afghanistan Squad Asian Games)- दारविश रसूली (कप्तान), मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, खालिद तानिवाल, इमरान मीर, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, फरमानुल्लाह, इस्मत आलम, करीम जनत, नांग्याल खरोती, अरब गुल मोमंद, फरीदून दाऊदजई, अब्दुल्ला अहमदजई।
