Smriti Irani Become BJP National General Secretary: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस स्मृति ईरानी ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। इन दिनों स्मृति ईरानी 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सीरियल में नजर आ रही हैं। एकता कपूर के इस शो से स्मृति ईरानी ने 25 साल पहले तो इतिहास रचा ही, वहीं 2025 में भी इस सीरियल के साथ स्मृति ईरानी ने टीआरपी में टॉप पर जगह बनाई। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) ने एक्टिंग के साथ-साथ राजनीति में भी सिक्का जमाया है। जहां पहले वह सालों तक केंद्रीय मंत्री रहीं। वहीं अब एक बार फिर से स्मृति ईरानी राजनीति में नया अध्याय शुरू करने के लिए तैयार हैं। दरअसल, भाजपा द्वारा स्मृति ईरानी को पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। वह उत्तर प्रदेश से पार्टी की महामंत्री बनी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'सिगरेट से जलाया', Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi की Apara Mehta ने बताई फैंस की हैवानियत, सुन खौलेगा खून

Smriti Irani बनीं बीजेपी की राष्ट्रीय महामंत्री
बंद होने वाला है 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2?'
बता दें कि स्मृति ईरानी स्टारर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2) एक सीमित एपिसोड वाली सीरीज थी। लेकिन दर्शकों से मिल रही जबरदस्त प्रक्रिया के बाद एकता कपूर ने इस शो को आगे बढ़ाने का फैसला किया था। हालांकि अब बताया जा रहा है कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' सितंबर तक बंद हो सकता है। लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
