यात्रा

अयोध्या से वाराणसी तक एक जिंदगी भर याद रहने वाली यात्रा, आज ही बुक करें IRCTC का खास पैकेज

IRCTC Temple Tour Package: यदि आप धार्मिक यात्रा का प्लान बना रहे हैं, तो आपको IRCTC के इस खास पैकेज के बारे में जरूर जानना चाहिए। जी हां भगवान राम की नगरी अयोध्या से बाबा विश्वनाथ के शहर वाराणसी तक आपको एक पैकेज में घुमाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस खास पैकेज के बारे में विस्तार से...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Temple Tour Package: भारत में धर्म और संस्कृति की जो गूंज सदियों से गूंजती आ रही है, अब उस अनुभव को और भी सुगम, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering & Tourism Corporation) ने एक खास धार्मिक यात्रा पैकेज पेश किया है। यह पैकेज उन श्रद्धालुओं, परिवारों के लिए खास है जो केवल दर्शन ही नहीं, बल्कि भारत के आध्यात्मिक केंद्रों के अनुभव को भी महसूस करना चाहते हैं। आइए जानते हैं इस टूर पैकेज के बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल

IRCTC के इस खास पैकेज का नाम VARANASI & AYODHYA है। जिसका पैकेज कोड (पैकेज कोड - WMA64) तय किया गया है। इसके जरिए यात्रियों को दो प्रमुख धार्मिक स्थलों – अयोध्या और वाराणसी का दर्शन करने का अवसर मिलेगा, साथ ही प्रयागराज और लखनऊ जैसे पवित्र शहरों की भी सैर कराई जाएगी। यह यात्रा कुल 6 रात और 7 दिनों की है, जिसमें हर दिन कुछ नया, कुछ अनोखा और कुछ ऐसा है जो श्रद्धालुओं के दिलों पर गहरी छाप छोड़ेगा।

यात्रा की शुरुआत

इस खास पैकेज का सफर मुंबई से शुरू होगा, जहां से यात्रा फ्लाइट के माध्यम से आगे बढ़ेगी। मुंबई से प्रस्थान के बाद यात्रियों को सबसे पहले वाराणसी लाया जाएगा। इसके बाद बस के जरिए आगे का सफर तय होगा। IRCTC ने यात्रियों को किसी भी चिंता से मुक्त रखने के लिए सभी ट्रांसपोर्टेशन व्यवस्था, खाने-पीने तथा होटल ठहराव का पहले से प्रबंध कर दिया। लास्ट में लखनऊ से आपको फ्लाइट के द्वारा वापस मुंबई भेज दिया जाएगा।

पैकेज का किराया

यात्रा के खर्च की बात करें तो पैकेज में विभिन्न प्रकार के किराया विकल्प दिए गए हैं ताकि यात्रियों को बजट के अनुसार चुनाव करने की सुविधा मिल सके। इस पैकेज से अकेले सफर करने पर आपको 74,100 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों के साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 49,200 रुपए देने होंगे। वहीं तीन लोग साथ यात्रा करने पर आपको प्रति व्यक्ति 46,000 रुपए देने होंगे।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article