रांची में मारवाड़ी कॉलेज के पास बुधवार की शाम पानी की एक टंकी गिरने से दो मज़दूरों की मौत हो गई। NDRF और स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद हैं। हादसे के समय मौके पर पांच मजदूर काम कर रहे थे, जिसमें से तीन को बचा लिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव अभियान चलाया है। फिलहाल मलबे में फंसे मजदूरों को बाहर निकाला गया है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और घटना की जांच की जा रही है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें -गांधीनगर में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन साइट पर गिरा क्रेन और लोहे का स्लैब, एक की मौत, कई मजदूरों के दबे होने की आशंका
गांधीनगर में निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा
उधर, गुजरात के गांधीनगर के कुडासन इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत का एक हिस्सा ढह गया। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है। ताजा जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक एक मजदूर की मौत होना बताया जा रहा है। फिलहाल, 12 से 14 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर स्थानीय प्रशासन के साथ बचाव टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी पहुंचे हैं।
