यात्रा

माया नगरी से निकल घूम आएं मोक्ष का शहर, IRCTC लाया एकदम सस्ता टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : IRCTC ने उत्तर प्रदेश के दो बड़े और आध्यात्मिक शहरों को घूमने के लिए एक शानदार पैकेज लॉन्च किया है। जिसके तहत आप मुंबई से चलकर प्रयागराज और वाराणसी घूम सकते हैं। आइए जानते हैं इस स्पेशल टूर पैकेज के बारे में पूरी डिटेल...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) अपने ग्राहकों के लिए समय-समय पर कुछ न कुछ आकर्षक पैकेज लेकर आती रहती है। जिसमें सस्ते में आपको देश-दुनिया की अलग-अलग जगहों पर घुमाया जाता है। ऐसा ही एक पैकेज मुंबई से घूमने के लिए भी तैयार किया गया है। जी हां इस पैकेज का नाम PRAYAGRAJ & VARANASI EX CSMT रखा गया है। जिसे बुक करके आप पूरी सुविधाओं के साथ अपनी ट्रिप प्लान कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से...

पैकेज की डिटेल

IRCTC के बनाए इस टूर पैकेज का नाम प्रयागराज और वाराणसी एक्स सीएसएमटी रखा गया है। जिसका कोड़ (WMR164) तय किया गया है। इस पैकेज से आप 4 रात और 5 दिन का सफर आसानी से तय कर पाएंगे। इस पैकेज से आपको प्रयागराज और वाराणसी का टूर कराया जाएगा। प्रयागराज उत्तर प्रदेश राज्य का एक प्रमुख शहर है, जो अपने धार्मिक महत्व और गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदी के संगम के लिए प्रसिद्ध है। वहीं वाराणसी को काशी के नाम से भी जानते हैं। ये दुनिया के सबसे पुराने शहरों में शामिल है, जो अपनी सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है।

कितना होगा खर्चा?

इस पैकेज को दो स्तर (स्लीपर और 3 क्लास एसी) में बांटा गया है। स्लीपर से अकेले सफर करने पर आपको 23,099 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में आपका ये खर्च 14,599 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में आपका खर्चा महज 12,299 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। यदि आप 3 क्लास एसी से सफर करते हैं, तो आपको अकेले सफर करने पर 26,499 रुपए देने होंगे। जबकि दो लोगों में आपका ये खर्च 17,999 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं 3 लोगों में आपका खर्चा महज 15,699 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article