क्रिकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर

अफगानिस्तान के खिला 13 सितंबर से शुरू होने जा रही तीन मैच की टी20 सीरीज के आगाज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर आई है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा सीरीज से पहले चोट से नहीं उबर पाएंगे।

Image

हर्षित राणा (फोटो क्रेडिट Harshit Rana Instagram)

नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा के 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली तीन मैच की टी20 सीरीज तक फिट होने की संभावना नहीं है। राणा आखिरी बार इंग्लैंड दौरे पर भारत के लिए खेले थे। उन्हें दिल्ली में होने वाले तीन मैच के लिए भारतीय टीम में फिटनेस के आधार पर शामिल किया गया है। उन्हें एशियाई खेलों के लिए भी भारतीय टीम में जगह दी गई है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा,'वह अभी तक अपने पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। उन्हें और समय की जरूरत होगी।' राणा को वॉशिंगटन सुंदर की तरह पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी। हालांकि, सुंदर को अफगानिस्तान सीरीज के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। अफगानिस्तान और भारत के बीच तीन मैच की सीरीज के तीनों मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे।

गेंदबाजों की चोटें बनीं चिंता का विषय

तेज गेंदबाजी के प्रमुख गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को भी चोट से जूझने के बावजूद फिटनेस के आधार पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। बुमराह जुलाई में भारत के इंग्लैंड दौरे के बाद से बाएं घुटने की चोट के कारण क्रिकेट से दूर हैं। सूत्र ने कहा,'बुमराह और रेड्डी दोनों वापसी के लिए सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।' अफगानिस्तान सीरीज के बाद भारत 22 सितंबर को तोक्यो में जापान के खिलाफ एकमात्र मुकाबला खेलेगा। इसके बाद भारतीय टीम 28 सितंबर से एशियाई खेलों में अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज 2026 के लिए भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती*, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा*।

(भाषा)

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article