Neem Karoli Baba Ashram, Kainchi Dham Uttarakhand: कैंची धाम का नाम सुनते ही पहाड़, शांत वातावरण और नीम करोली बाबा की भक्ति याद आती है। देश-दुनिया से लोग यहां दर्शन और सुकून की तलाश में पहुंचते हैं। लेकिन इस समय पहाड़ों का मौसम थोड़ा अलग कहानी बता रहा है। हाल में हुई तेज बारिश के बाद कैंची धाम के पास बहने वाली शिप्रा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया और नदी तेज बहाव में दिखाई दी।
टाइम्स नाऊ नवभारत पर यह भी पढ़ें - सुकून का दूसरा नाम है आंध्र प्रदेश का यह गांव, सतयुग जैसा मिलता है आनंद
सोशल मीडिया पर इसके कई वीडियो भी सामने आए, जिनमें नदी का पानी सामान्य दिनों की तुलना में काफी उफनता नजर आया। ऐसे में स्वाभाविक सवाल है कि क्या अभी कैंची धाम जाना सुरक्षित है? उपलब्ध रिपोर्टों के मुताबिक मंदिर परिसर को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन नदी और आसपास के पहाड़ी इलाकों में बारिश से जुड़े खतरे को हल्के में लेना ठीक नहीं होगा।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और कुमाऊं क्षेत्र में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में श्रद्धालुओं और पर्यटकों से फिलहाल कैंची धाम और उसके आस पास की जगहों पर यात्रा करने से बचने की अपील की गई है। मौसम सामान्य होने और हालात बेहतर होने के बाद ही कैंची धाम की यात्रा करना ज्यादा सुरक्षित माना जा सकता है। ऐसे में अगर आप भी नीम करोली बाबा आश्रम, कैंची धाम जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो अभी कुछ दिनों तक यात्रा न करें।
इन जगहों पर भी जाने से बचे
1. भवाली
कैंची धाम के आसपास घूमने के लिए भवाली एक अच्छा विकल्प है। पहाड़ों के बीच बसा यह इलाका अपने शांत माहौल और सुंदर रास्तों के लिए जाना जाता है। यहां रुककर आसपास के पहाड़ी नजारों का आनंद लिया जा सकता है। लेकिन हाल फिलहाल में बारिश के कारण यहां जाना भी अवॉइड करना चाहिए।
2. भीमताल
भीमताल अपनी खूबसूरत झील के लिए खास पहचान रखता है। झील के आसपास बैठना, नाव की सवारी करना और पहाड़ों के बीच कुछ शांत समय बिताना इस जगह को खास बनाता है। हालांकि बारिश के कारण यहां भी विजिट करने से बचे।
3. नैनीताल
कैंची धाम की यात्रा के साथ नैनीताल घूमने का प्लान बनाया जा सकता है। हालांकि इस समय भारी बारिश और मौसम की खराब स्थिति को देखते हुए नैनीताल घूमने का प्लान टालना बेहतर रहेगा। मौसम सामान्य होने के बाद यहां आराम से घूमने का आनंद लिया जा सकता है।
4. मुक्तेश्वर
मुक्तेश्वर शांत पहाड़ों और खूबसूरत प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। यहां मंदिर के साथ आसपास की हरियाली और पहाड़ी दृश्य मन को सुकून देते हैं। लेकिन इस मौसम में यहां जाने से बचें।
5. रानीखेत
रानीखेत भी अपनी हरियाली, शांत वातावरण और पहाड़ी खूबसूरती के लिए पसंद किया जाता है।
मौसम साफ होने के बाद जब आप नीम करोली बाबा, कैंची धाम आने का प्लान बनाएं। तो आप इन जगहों पर भी जरूर ही विजिट कर सकते हैं।
