यात्रा

IRCTC Kashmir Package: कम बजट में करें धरती के स्वर्ग का दीदार, आईआरसीटीसी के पैकेज से घूमें जन्नत की ये 4 जगह

Kashmir IRCTC Package: घूमने के लिए अगस्त का महीना काफी खास माना जाता है। अगर आप अगस्त के महीने में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप आईआरसीटीसी का पैकेज बुक कर सकते हैं। आईआरसीटीसी ने कश्मीर का जो पैकेज निकाला है, वह 5 रात और 6 दिन का है।

Image

IRCTC Kashmir Package: आईआरसीटीसी के पैकेज से कम बजट में करें धरती के स्वर्ग का दीदार।

IRCTC Kashmir Package: देश में घूमने की कुछ जगह ऐसी भी हैं, जो सभी को काफी पसंद होती है। ऐसी ही खास जगहों में कश्मीर का नाम भी है। कश्मीर को धरती का स्वर्ग भी कहते हैं और इसका दीदार करने के लिए टूरिस्ट सात समुंदर पार से भी यहां पहुंचते हैं। कश्मीर में घूमने के भी कई सारे ऑप्शन हैं, जो इस जगह को और भी अधिक सुंदर बनाते हैं। साल का मौसम कोई सा हो, यहां आपको हमेशा टूरिस्ट दिखाई देंगे। ट्रैवल कंपनियां भी कश्मीर की अलग-अलग जगहों को लेकर हर महीने हर तरह के पैकेज निकालती रहती हैं। आईआरसीटीसी भी कश्मीर को लेकर नए-एन पैकेज लॉन्च करता रहता है।

कश्मीर के पैकेज में घूमें गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग

अगर आप अगस्त के महीने में कश्मीर घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आप अभी से आईआरसीटीसी का कश्मीर वाला पैकेज बुक करा सकते हैं। आईआरसीटीसी ने कश्मीर को लेकर जो पैकेज निकाला है, उसका नाम KASHMIR - HEAVEN ON EARTH EX BHUBANESWAR (SCBA27) है। ये पैकेज 5 रात और 6 दिन का है। कश्मीर के इस पैकेज में आप गुलमर्ग, पहलगाम, श्रीनगर और सोनमर्ग की सुंदर-सुंदर जगह देख पाएंगे। ये पैकेज 23 अगस्त को भुवनेश्वर से शुरू होगा।

Kashmir Package

Kashmir Package

IRCTC पैकेज में शामिल है सुबह का नाश्ता और रात का डिनर

कश्मीर के इस पैकेज में ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा, जिसमें आप भुवनेश्वर से दिल्ली होते हुए श्रीनगर आना-जाना करेंगे। वहीं फ्लाइट का टिकट इंडिगो एयरलाइंस की इकोनॉमी क्लास का होगा। इस पैकेज में कुल सीटों की संख्या 29 है। इस पैकेज में आप श्रीनगर और पहलगाम के होटल में रात गुजारेंगे, जिसमें एक रात आप हाउसबोट में भी रहेंगे। अगर खाने की बात करें आपको इस पैकेज में सुबह का नाश्ता और रात का डिनर दिया जाएगा। पूरे पैकेज के दौरान आईआरसीटीसी टूर एस्कोर्ट सर्विस भी मिलेगी। इसके अलावा ट्रैवल इंश्योरेंस, टोल, पार्किंग और टैक्स इस पैकेज की प्राइस में शामिल है।

46,920 रुपए से शुरू होती है कश्मीर पैकेज की प्राइस

पैकेज के बारे में सभी तरह की जानकारी बताने के बाद अब हम आपको इसकी प्राइस और कैसे बुक करें के बारे में बताते हैं। अगर आप इस पैकेज को सिर्फ अकेले के लिए बुक करते हैं, तो आपको 51,050 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं अगर दो लोग इस पैकेज को शेयरिंग कर लेते हैं, तब इस पैकेज की कीमत 46,920 रुपए और तीन लोगों पर पैकेज की कीमत 45,725 रुपए प्रति यात्री है। आप अगर अपने संग बच्चों को ले जाना चाहते हैं, तब पैकेज की प्राइस 38,325 रुपए से 31,145 रुपए के बीच है। आईआरसीटीसी के ऑफिस से आप इस पैकेज को ऑफलाइन और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आप इस पैकेज को ऑनलाइन बुक कर पाएंगे।

Deepak Pokharia
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article