यात्रा

IRCTC: धार्मिक यात्रा का परफेक्ट प्लान, त्र्यंबकेश्वर से शिरडी तक घूमने का पूरा पैकेज

IRCTC: महाराष्ट्र की यह यात्रा आपको भारत के कुछ सबसे प्रसिद्ध और पवित्र मंदिरों के दर्शन कराएगी। इस यात्रा में आप भगवान शिव के ज्योतिर्लिंगों से लेकर साईं बाबा के धाम तक जाएंगे।

Image

धार्मिक यात्रा का परफेक्ट प्लान (फोटो: AI)

IRCTC: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने 6 दिन का शानदार टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'JYOTIRLINGA WITH SHIRDI PACKAGE' है। 30 जून 2026 को यात्रा की शुरुआत होगी नासिक से, जहां आप प्रसिद्ध त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे। इसके बाद शिरडी में साईं बाबा के पवित्र धाम में आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। आगे आप शनि शिंगणापुर मंदिर जाएंगे, जहां भगवान शनि की अनोखी प्रतिमा और मंदिर की मान्यताएं श्रद्धालुओं को आकर्षित करती हैं।

इसके बाद आप घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे, जो भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। यात्रा का अंतिम पड़ाव होगा खूबसूरत सह्याद्रि पहाड़ियों के बीच स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग मंदिर, जहां आध्यात्मिक शांति के साथ प्रकृति की खूबसूरती भी देखने को मिलेगी। यात्रा के पहले दिन लखनऊ एयरपोर्ट से फ्लाइट द्वारा नासिक के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट शाम 3 बजे रवाना होगी, इसलिए यात्रियों को समय से करीब 2 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचना होगा।

रात करीब 8:30 बजे नासिक पहुंचने के बाद होटल में ट्रांसफर किया जाएगा। होटल में डिनर और रात्रि विश्राम होगा। रात्रि विश्राम-नासिक में होगा। दूसरा दिन- नासिक से शिरडी दर्शन होगा। सुबह नाश्ते के बाद सड़क मार्ग से शिरडी के लिए रवाना होंगे। नासिक से शिरडी की दूरी करीब 94 किलोमीटर है, जिसे पूरा करने में लगभग 2 घंटे लगेंगे। शिरडी पहुंचकर साईं बाबा मंदिर के दर्शन करेंगे। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र यह धाम बेहद खास अनुभव देता है।

शाम को शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन के लिए जाएंगे। इसके बाद होटल लौटकर डिनर करेंगे और आराम करेंगे। रात्रि विश्राम- शिरडी में ही होगा। अगले दिन सुबह नाश्ते के बाद होटल से चेकआउट करके छत्रपति संभाजीनगर के लिए निकलेंगे। यहां पहुंचकर घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के दर्शन करेंगे। यह भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है और हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व है।

दर्शन के बाद आप प्रसिद्ध एलोरा की गुफाएं भी देख सकते हैं, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल हैं। शाम को होटल में चेक-इन करेंगे। डिनर और रात्रि विश्राम होगा। चौथे दिन आप त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर पांच बरगद के पेड़ों (पंचवटी) और सीता गुफा मंदिर के दर्शन करेंगे। इस दिन रात्रि विश्राम आपका नासिक में होगा।

यह यात्रा आपको महाराष्ट्र के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन के साथ-साथ भक्ति, शांति और यादगार अनुभवों से भर देगी। खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 57,000 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिप शेयरिंग में किराया क्रमश: 46,500 और 45,400 रुपए तय किया गया है। आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड NLA162 है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article