यात्रा

IRCTC Tour Package: IRCTC करा रहा 16000 में दक्षिण भारत की सैर, जानें पैकेज से जुड़ी जानकारियां

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 28, 2023, 06:14 PM IST

दक्षिण भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी लगातार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है।

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package: दक्षिण भारत देश ही नहीं बल्कि दुनिया के बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन्स में से एक है। यहां हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए आईआरसीटीसी लगातार टूर पैकेज लॉन्च कर रहा है। आईआरसीटी अपने टूर पैकेज के जरिए देश के अलग अलग डेस्टिनेशन्स की सैर करा रहा है। इसी कड़ी में आईआरसीटीसी ने हाल ही में दक्षिण भारत की यात्रा कराने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज लॉन्ट किया है। जिसका फायदा उठाकर आप कम पैसों में दक्षिण भारत की यात्रा कर सकते हैं। यहां जानें पैकेज से जुड़ी जरूरी डिटेल्स।

पैकेज के डिटेल्स-

पैकेज का नाम- Divya Dakshin Darshan Yatra

पैकेज की अवधि- 7 रात और 8 दिन

ट्रैवल मोड- ट्रेन

डेस्टिनेशन कवर्ड- साबरमती, वडोदरा, पुणे, सोलापुर

क्या क्या सुविधाएं मिलेगी

इस टूर पैकेज में आपको रुकने के लिए होटल दिया जाएगा। नॉर्मल या डिलक्स दोनों तरह के होटल उपलब्ध होंगे जिनका किराया भी अलग अलग होगा।

इसके अलावा लंच और डिनर की सुविधा मिलेगी।

घूमने के लिए एसी बस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) की भी सुविधा मिलेगी।

कितना करना होगा खर्च

अगर आप इस ट्रिप पर स्लिपर कोच में यात्रा करते हैं, तो आपको 15,900 रुपये चुकाने होंगे। वहीं 3AC में 27,500 रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।

कैसे करा सकते हैं बुकिंग

इस टूर पैकेज को बुक करने के लिए आप आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी बुकिंग की जा सकती है।
रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article