SBI Scholarship 2026: देश के सबसे बड़े बैंकों में से एक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपनी प्रतिष्ठित 'एसबीआई प्लैटिनम जुबली आशा स्कॉलरशिप 2026' (SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026) के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। यह स्कॉलरशिप उन मेधावी छात्रों के लिए एक बड़ा सहारा है जो आर्थिक तंगी के कारण अपनी उच्च शिक्षा पूरी करने में असमर्थ हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इस स्कॉलरिशप के माध्यम से आप कक्षा 9 से लेकर विदेश में उच्च शिक्षा कर रहे छात्रों तक के लिए है। इस स्कॉलरशिप के लिए इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर स्टोरी में दिए गए आसान चरणों को फॉलो करते हुए आवेदन प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा में पूरी कर सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ISRO Internship 2026: इसरो में इंटर्नशिप का सुनहरा मौका, जानें पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया
कौन-कौन कर सकता है स्कॉलरशिप के लिए आवेदन?
जैसा की हमने आपको बताया कि एसबीआई आशा स्कॉलरशिप का दायरा काफी बड़ा है। उसी के आधार पर आइए आपको एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया के बारे में विस्तार से बताएं -
- इस स्कॉलरशिप के लिए कक्षा 9वीं के स्कूली छात्रों से लेकर ग्रेजुएशन, पोस्ट-ग्रेजुएशन, मेडिकल, आईआईटी (IIT), आईआईएम (IIM) और विदेशों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थी एलिजिबल हैं और आवेदन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी ने पिछले शैक्षणिक वर्ष में कम से कम 75% अंक या 7.5 CGPA प्राप्त किए हों। एससी/एसटी (SC/ST) वर्ग के छात्रों के लिए न्यूनतम अंक 65% और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के छात्रों के लिए 60% तय किए गए हैं।
- आवेदक के परिवार की कुल वार्षिक आय 6,00,000 (छह लाख रुपये) से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- छात्र ने किसी मान्यता प्राप्त शीर्ष संस्थान में प्रवेश लिया होना अनिवार्य है।
आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
| एकेडमिक रिकॉर्ड | पिछली कक्षा या सेमेस्टर की मार्कशीट (10वीं/12वीं/ग्रेजुएशन आदि) |
| पहचान पत्र | सरकार द्वारा जारी फोटो पहचान पत्र (जैसे पहचान पत्र/पासपोर्ट) तथा हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो |
| वित्तीय दस्तावेज | पारिवारिक आय का प्रमाण (आय प्रमाण-पत्र/फॉर्म 16A/सैलरी स्लिप) और बैंक पासबुक (एसबीआई खाते को प्राथमिकता) |
| प्रवेश का प्रमाण | अपने कॉलेज/स्कूल से बोनाफाइड सर्टिफिकेट, फीस रसीद या फीस स्ट्रक्चर |
| व्यक्तिगत व अन्य दस्तावेज | आरक्षित श्रेणी के लिए जाति प्रमाण-पत्र, एंट्रेंस स्कोरकार्ड, ऑफर लेटर या दिव्यांगता प्रमाण-पत्र (यदि लागू हो) |
ऊपर दी गई टेबल में बताए गए डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी आवेदन फॉर्म भरते समय अपलोड करना अनिवार्य है।
कैसे करें एसबीआई स्कॉलरशिप के लिए ऑनलाइन आवेदन?
स्टेप 1 - सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbiashascholarship.co.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर मौजूद 'Apply Now' विकल्प पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 3 - इसके बाद अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके पोर्टल में प्रवेश करें।
स्टेप 4 -'SBI Platinum Jubilee Asha Scholarship 2026–27' लिंक का चयन करें।
स्टेप 5 - 'Start Application' पर जाएं और अपनी उपयुक्त स्कॉलरशिप श्रेणी चुनें।
स्टेप 6 - अपनी व्यक्तिगत, शैक्षणिक व बैंक संबंधी जानकारी ध्यानपूर्वक दर्ज करें तथा मांगे गए सभी दस्तावेज अपलोड करें।
स्टेप 7- नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़कर स्वीकार करें और अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - ASI, SI और इंस्पेक्टर की वर्दी पर लगे स्टार से होती है पहचान, जानें किसकी वर्दी पर कितने होते हैं स्टार
क्या है आवेदन की अंतिम तिथि
स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन 22 जुलाई 2026 से शुरू हो गए हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 4 सितंबर तय की गई है। उम्मीदवारों के पास आवेदन के लिए तकरीब डे़ढ महीने यानी 45 दिन का समय है। इसलिए उन्हें सलाह है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवेदन प्रक्रिया समय से पूरी करें।
