यात्रा

IRCTC Package: परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट है ये जगह, भूल जाओगे मालदीव, सिर्फ इतना होगा खर्चा

IRCTC Tour package 2025: परिवार का साथ घूमने के लिए भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने बेहद ही आकर्षक और किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की यात्रा करने का मौका मिल रहा है। पैकेज में मिलने वाली तमाम सुविधाएं के बारे में डिटेल में जानते हैं।

Image

IRCTC Tour package

IRCTC Tour package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD नाम से बेहद किफायती टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस पैकेज को विशेष रूप से परिवार के साथ घूमने के लिए ही डिजाइन किया गया है। इस पैकेज के तहत आपको अंडमान और निकोबार द्वीप समूह घूमने का मौका मिल रहा है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह अपनी दुर्गमता के कारण सदियों से रहस्य में डूबा हुआ है। ये सुंदरता का आदर्श होने के साथ ही सुंदर और मनोरम दृश्य से भरपूर परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं।

ये द्वीप बंगाल की खाड़ी में पन्ने की तरह चमकते हैं। सुंदरता में विचित्रता का यह जोड़ जो असीम रोमांटिक प्रभाव पैदा करने के लिए जाना जाता है इस बार परिवार के साथ एक्सप्लोर करने के लिए बेस्ट होगा। 6 दिन और 5 रात का ये टूर पैकेज है। 5 जून 2025 को पोर्ट ब्लेयर एयरपोर्ट पर पहुंचने पर स्थानीय प्रतिनिधि से मिलें और अभिवादन के साथ आपको होटल में ले जाया जाएगा।

सभी स्थानों पर अतिरिक्त गद्दे के साथ डबल/ट्रिपल शेयरिंग पर वातानुकूलित आवास इस पैकेज में ही शामिल है। ब्रेकफास्ट और डिनर का खर्चा पैकेज में ही शामिल है। कैब द्वारा आपको घुमाया जाएगा एयरपोर्ट तक आपको खुद अपने खर्चे पर आना-जाना होगा।

खर्चे की बात करें तो सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको ₹48,040 में पड़ेगा। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: ₹28,395, 25,880 तय किया गया है। इस पैकेज की बुकिंग आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्प के माध्यम से कर सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए 8595904080, 90313 40025 इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। इस पैकेज का कोड EHH96 है।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article