यात्रा

चंडीगढ़ से 7 दिन की दुबई ट्रिप, एडवेंचर और यादगार पलों का होगा सफर, जानें डिटेल्स

IRCTC: अगर आप दुबई घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये पैकेज आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। 7 दिन की ये ट्रिप रहने वाली है जिसके बारे में जानकर फटाफट से आप ट्रिप बुक कर सकते हैं।

Image

दुबई घूमने का प्लान (फोटो: AI)

IRCTC: इस बार आप बजट में दुबई की यात्रा करने का प्लान कर सकते हैं क्योंकि आईआरसीटीसी ने 7 दिन का बेहतरीन टूर पैकेज लॉन्च कर दिया है। इस टूर पैकेज का नाम- 'WONDERS OF DUBAI EX CHANDIGARH' है। चंडीगढ़ से दुबई की शानदार यात्रा की शुरुआत होगी। 7 दिन का पूरा कार्यक्रम यहां डिटेल में समझाया गया है जिसे जानकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं।

दिन 1: चंडीगढ़ से दिल्ली एयरपोर्ट तक का सफर

यात्रा की शुरुआत चंडीगढ़ से होगी। सभी यात्री 26-10-2026 को शाम 5 बजे पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल), सेक्टर-34A, चंडीगढ़ पर इकट्ठा होंगे। इसके बाद टेंपो ट्रैवलर / बस / कैब से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। रात में दिल्ली पहुंचकर आगे की फ्लाइट यात्रा की तैयारी होगी।

दिन 2: दिल्ली से शारजाह और दुबई आगमन

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद जरूरी इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी और तय समय के अनुसार फ्लाइट से शारजाह के लिए रवाना होंगे। शारजाह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इमिग्रेशन की प्रक्रिया पूरी होगी। वहां से टूर प्रतिनिधि के साथ यात्रा आगे बढ़ेगी। नाश्ते के बाद होटल में चेक-इन किया जाएगा। थोड़े आराम के बाद होटल या लोकल रेस्टोरेंट में लंच होगा।

इसके बाद दुबई घूमने की शुरुआत होगी। सबसे पहले दुबई फ्रेम देखने जाएंगे। शाम को मशहूर धो क्रूज का आनंद लिया जाएगा, जहां डिनर के साथ शानदार नजारे और मनोरंजन कार्यक्रम होंगे। रात को दुबई के होटल में ठहराव होगा। नाश्ता, लंच और क्रूज पर डिनर पैकेज में शामिल है।

दिन 3: दुबई सिटी टूर और बुर्ज खलीफा दर्शन

सुबह नाश्ते के बाद दुबई शहर घूमने निकलेंगे। इस दौरान आपको दुबई की कई प्रसिद्ध जगहें दिखाई जाएगी।

बस्ताकिया इलाका

अल शिंदगहा टनल

दुबई क्रीक

क्लॉक टावर

फ्लोटिंग ब्रिज

जुमेराह मस्जिद

जुमेराह बीच

अटलांटिस होटल (फोटो स्टॉप)

इसके बाद मिरेकल गार्डन की खूबसूरती देखने जाएंगे। दोपहर का खाना भारतीय रेस्टोरेंट में होगा। शाम को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा की 124वीं मंजिल (ऑब्जर्वेशन डेक) पर जाने का मौका मिलेगा। इसके बाद दुबई मॉल और म्यूजिकल फाउंटेन शो का आनंद लिया जाएगा। रात का खाना खाने के बाद होटल वापसी और ठहराव।

दिन 4: दुबई में डेजर्ट सफारी का रोमांच

सुबह नाश्ते के बाद दिन का समय अपने अनुसार घूमने के लिए रहेगा। दोपहर में भारतीय रेस्टोरेंट में लंच होगा। इसके बाद शुरू होगा दुबई का सबसे रोमांचक अनुभव डेजर्ट सफारी। रेगिस्तान में आपको मिलेगा- ड्यून बैशिंग (रेत के टीलों पर गाड़ी चलाने का रोमांच), बार्बेक्यू डिनर

अरबी मनोरंजन कार्यक्रम, बेली डांस और तनुरा शो इसके बाद होटल वापस लौटेंगे और रात का ठहराव दुबई में होगा।

दिन 5: गोल्ड सूक और ग्लोबल विलेज घूमना

सुबह नाश्ते के बाद दुबई के प्रसिद्ध गोल्ड सूक जाएंगे। यहां दुबई की मशहूर सोने की मार्केट देखने का मौका मिलेगा। इसके बाद लंच होगा और फिर दुबई ग्लोबल विलेज घूमने जाएंगे। शाम को होटल वापसी, डिनर और रात का ठहराव दुबई में होगा।

दिन 6: दुबई से अबू धाबी यात्रा और वापसी

सुबह नाश्ते के बाद अबू धाबी के लिए रवाना होंगे। रास्ते में प्रसिद्ध शेख जायद मस्जिद के दर्शन करेंगे। इसके बाद लंच होगा और फिर जाएंगे- फेरारी वर्ल्ड, बीएपीएस हिंदू मंदिर (यूएई का पहला हिंदू मंदिर), इसके बाद शारजाह एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। फ्लाइट के समय से लगभग 3.5 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचेंगे। फ्लाइट से दिल्ली के लिए वापसी होगी।

दिन 7: दिल्ली से चंडीगढ़ वापसी

दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचने के बाद इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी होगी। इसके बाद बस से चंडीगढ़ के लिए रवाना होंगे। यात्रा का समापन पिकाडिली सिनेमा (पिकाडिली स्क्वायर मॉल), सेक्टर-34A, चंडीगढ़ पर होगा।

खर्चे और बुकिंग से रिलेटेड जानकारी

सिंगल शेयरिंग में ये ट्रिप आपको 1,39,725 रुपए में पड़ेगी। डबल और ट्रिपल शेयरिंग में प्रति व्यक्ति किराया क्रमश: 1,17,865 और 1,15,435 तय किया गया है। 5 से 11 साल तक के बच्चे के लिए किराया 1,13,615 है। इस पैकेज का कोड- NCO02 है। आईआरसीटसी की वेबसाइट पर जाकर आप पैकेज की बुकिंग कर सकते हैं। पैकेज से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए आप इस नंबर- 7888696843 पर संपर्क कर सकते हैं।

prabhat sharma
प्रभात शर्माauthor

प्रभात शर्मा टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के फीचर डेस्क में कार्यरत ट्रैवल और लाइफस्टाइल राइटर हैं। यात्राओं के प्रति उनका गहरा जुनून और नई जगहों को समझने–परखने की क्षमता उनकी लेखन शैली को बेहद जीवंत और पाठकों से जोड़ने वाली बनाती है। वे ऑफबीट डेस्टिनेशन, लोकल कल्चर, हेरिटेज साइट्स, रोड ट्रिप्स, फूड जर्नी और बजट ट्रैवल जैसे विषयों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। प्रभात की स्टोरीज़ सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि यात्रा के माहौल, भाव और अनुभव को भी महसूस कराती हैं। अब तक 7,000 से अधिक कंटेंट लिख चुके प्रभात अपनी सहज भाषा, प्रामाणिक जानकारी और अनुभव-आधारित दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं।

और पढ़ें
End of Article