IRCTC Tour Package : यदि आप चंडीगढ़ रहते हैं और जल्दी कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए IRCTC का ये पैकेज काफी खास है। भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी ने आपके लिए 8 दिन का एक स्पेशल पैकेज लॉन्च किया है। जिसमें आप 8 दिन और 7 रात तक अपना ट्रिप पूरी सुख सुविधाओं के साथ कर सकते हैं। जी हां आज हम आपको रंगीला राजस्थान घुमाने के पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसमें आपको रहने-खाने से लेकर घूमने-फिरने तक सारी सुविधाओं को कवर किया जाएगा। आइए जानते हैं इस पैकेज से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी...
क्या हैं पैकेज की डिटेल्स
IRCTC ने राजस्थान घूमने के लिए खास टूर पैकेज तैयार किया हैं। जिसकी शुरुआत हर शुक्रवार चंडीगढ़ शहर से होगी। जिसमें आपको अजमेर, पुष्कर, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर और जयपुर शहर का टूर कराया जाएगा। इस ट्रिप में सफर का माध्यम ट्रेन रहेगी और रेलवे स्टेशन से आगे घूमने के लिए कैब का इंतजाम भी IRCTC द्वारा कराया जाएगा। इस पैकेज में सफर को दो भागों में बांटा गया है, जिन्हें स्टैंडर्ड और कंफर्ट नाम दिया गया है। 7 रात और 8 दिन का ये पैकेज काफी किफायती है।

Rajasthan tour
कितना होगा खर्च
IRCTC ने चंडीगढ़ से राजस्थान घूमने के लिए बनाए इस टूर पैकेज में यात्रा के खर्च सुविधाओं और सीट बुकिंग के हिसाब से अलग-अलग हैं। 3 क्लास एसी में अकेले सफर करने पर आपको 36,690 रुपए, वहीं दो लोगों के साथ 27,705 रुपए प्रति व्यकि देना होगा। जबकि तीन लोगों में ये खर्चा 25,415 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। इसके अलावा यदि आप स्लीपर क्लास से यात्रा करते हैं, तो आपको अकेले सफर करने पर 33, 175 रुपए देने होंगे, जबकि दो लोगों में यात्रा करने पर आपका खर्चा 23,185 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा। वहीं 3 लोग स्लीपर क्लास से सफर करते हैं, तो इसका खर्च 21,895 रुपए प्रति व्यक्ति का होगा।

Rajasthan trip
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
इस पैकेज से सफर करने पर आपको एसी 3 क्लास या स्लीपर क्लास का कंफर्म टिकट मिलेगा। जिसमें आपको आपको पिक और ड्रॉप की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा 5 रात होटल में रुकने का इंतजाम और 6 टाइम का नाश्ता भी पैकेज में कवर किया जा रहा है। इस सफर में आपको अपने लंच और डिनर का इंतजाम अपने आप करना होगा।
