यात्रा

इंटरनेशनल ट्रिप का बना है प्लान तो साथ में जरूर रखें ये चीजें, बहुत काम के हैं ये पैकिंग टिप्स

International Trip Packing List : पहली बार इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान काफी रोमांचक और अनुभव भरा होता है। लेकिन इसमें ज्यादातर लोग अक्सर कुछ न कुछ गलतियां कर देते हैं। ज्यादा एक्साइटमेंट के चक्कर में हम अक्सर कुछ जरूरी चीजों को बैग में रखना ही भूल जाते हैं। इसलिए आज हम आपको इंटरनेशनल ट्रिप के लिए पैकिंग टिप्स देने जा रहे हैं।

Image

International Trip Packing List

International Trip Packing List : ट्रिप को लेकर हम सभी इतने एक्साइटेड होते हैं, कि काफी दिन पहले ही अपनी पैकिंग और जरूरी तैयारियां शुरु कर देते हैं। वहीं बात करें इंटरनेशनल ट्रैवल की तो ये न केवल रोमांचक होता है बल्कि ये आपके लिए काफी नए-नए अनुभव वाला भी होता है। लेकिन अक्सर हम एक्साइटमेंट के चक्कर में कुछ न कुछ जरूरी सामान रखना भूल जाते हैं। यदि आप जल्दी ही इंटरनेशनल ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो आज हम आपको लगेज पैकिंग के कुछ टिप्स देने जा रहे हैं, जो आपको इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते समय जरूर ध्यान रखने चाहिए। यदि आपने हमारी बताई बातों को ध्यान में रखा तो आपको ट्रिप में किसी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना होगा।

पासपोर्ट और वीजा डॉक्यूमेंट

इंटरनेशनल ट्रिप पर जाते समय आपको डॉक्यूमेंट का खास ख्याल रखना चाहिए। पासपोर्ट और वीजा जैसे जरूरी दस्तावेज अपने साथ रखना कभी न भूलें। हालांकि इन दोनों ही डॉक्यूमेंट के बिना आप अपना विदेश सफर शुरु नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इन दोनों डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी और डिजिटल कॉपी रखनी चाहिए।

Credit And Debit Cards

Credit And Debit Cards

क्रेडिट डेबिट कार्ड

विदेश जाते समय आपको विदेशी करेंसी के साथ-साथ अपने साथ क्रेडिट और डेबिट कार्ड भी रखने चाहिए। इसके अलावा आप कुछ इंटरनेशनल ट्रैवल कार्ड और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस तरह आपको पैसे से जुड़ी कोई समस्या सफर में नहीं होगी।

इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स जैसे- फोन, चार्जर, हेडफोन, इंटरनेशनल एडॉप्टर आज हमारी लाइफस्टाइल का अहम हिस्सा बन गए हैं। विदेश यात्रा पर जाने से पहले ये सभी चीजें साथ रखना न भूलें।

मौसम के अनुसार कपड़े

इंटरनेशनल ट्रिप से पहले आपको अपने लगेज में कपड़ों का चयन भी सोच समझकर करना चाहिए। जी हां हल्के और आरामदायक कपड़ों के साथ उस देश के वातावरण का भी ध्यान जरूर रखें। वहीं कपड़े पैक करने में रोगिंल तकनीक आपकी जगह की बचत करती है।

Emergency Contact List

Emergency Contact List

इमरजेंसी नंबर लिस्ट

विदेश यात्रा में जब कोई हमारा साथी साथ न हो तो ऐसे में सुरक्षा का महत्व और बढ़ जाता है। इसलिए इस ट्रिप में आपको अपने साथ एक इमरजेंसी कॉन्टेक्ट नंबर लिस्ट जरूर रखनी चाहिए। ताकि किसी इमरजेंसी कंडीशन में आपके परिवार से संपर्क किया जा सके।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article