यात्रा

करीब से देखने हैं खूबसूरत बीच तो मालदीव छोड़ बनाएं इस जगह का प्लान, IRCTC ने बनाया खास टूर पैकेज

IRCTC Tour Package : फैमिली के साथ घूमने का प्लान बना है लेकिन कोई जगह तय नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको हम एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। IRCTC अपने ग्राहकों के लिए अंडमान और निकोबार घूमने का किफायती पैकेज लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके पैकेज की पूरी डिटेल्स...

Image

IRCTC Tour Package

IRCTC Tour Package : भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी IRCTC ने फैमिली के लिए खास टूर पैकेज लॉन्च किया है। जिसका नाम FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD तय किया गया है। इस पैकेज को पूरी तरह से परिवार संग घूमने-फिरने के अनुभव को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पैकेज के तहत यात्रियों को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह की ट्रिप करने का मौका मिलेगा। अंडमान के समुद्री बीच और प्रकृति की सुंदरता से भरपूर नजारे आपके लिए शानदार परिदृश्य प्रस्तुत करते हैं। यदि आप जल्दी कहीं घूमने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको इस पैकेज को एक बार जरूर देखना चाहिए।

क्या हैं पैकेज की डिटेल्स?

FAMILY ANDAMAN HOLIDAYS-GOLD नाम के टूर पैकेज का कोड़ EHH96 रखा गया है। इस पैकेज के ट्रिप की शुरुआत अंडमान की राजधानी पोर्ट ब्लेयर से होगी। वहीं ये टूर 5 रात और 6 दिन में पूरा होगा। इस ट्रिप की आगामी शुरुआत 28 सितंबर से हो रही है। इसमें आपके घूमने-फिरने से लेकर रहना-खाना तक शामिल है।

कितना होगा खर्च?

इस पैकेज से यात्रा करने के खर्चे की बात करें तो इसमें पैकेज को दो तरह की श्रेणी में बांटा गया है। जिन्हें स्टैंडर्ड और कंफर्ट नाम दिया गया है। स्टैंडर्ड क्लास में अकेले सफर करने पर आपको 48,400 रुपए, डबल शेयरिंग में 28,900 रुपए, ट्रिपल शेयरिंग में 25,750 रुपए जबकि 4 लोगों के साथ यात्रा करने में आपको 26,300 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च करना होगा। वहीं कंफर्ट श्रेणी में आपका ये खर्चा क्रमश: 52,445, 31,750, 29,250 और 29,230 रुपए प्रति व्यक्ति होगा।

gulshan kumar
गुलशन कुमारauthor

गुलशन कुमार टाइम्स नाउ हिंदी डिजिटल के हेल्थ सेक्शन से जुड़े हैं। फिटनेस और योग के प्रति उनकी रुचि उन्हें हेल्थ जर्नलिज्म की ओर लेकर आई, जहां वे आम लोगों की जीवनशैली, सेहत और वेलनेस से जुड़े विषयों पर लगातार काम कर रहे हैं। गुलशन अबतक 2,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। उनके लेखों में आसान भाषा में दी गई जानकारी, रिसर्च-बेस्ड टिप्स और रोजमर्रा की सेहत से जुड़े विषयों की स्पष्ट समझ दिखाई देती है। हेल्थ अवेयरनेस को बढ़ावा देना, फिटनेस को सरल तरीके से समझाना और बेहतर लाइफस्टाइल के लिए उपयोगी सुझाव देना—गुलशन की लेखन शैली की खासियत है।

और पढ़ें
End of Article