City Of 100 Island in Rajasthan India : घूमने फिरने के शौकीन हैं और इन छुट्टियों में कोई बीच, जंगल वाली सुंदर सी जगह पर विजिट करने का मन है। लेकिन बजट वाली दिक्कत है, तो ऐसे में भारत के मालदीव्स की ट्रिप प्लान करना बेस्ट हो सकता है। राजस्थान की रेती के बीच में एक ऐसी जगह है, जहां आपको 100 टापू, झील, जंगल मिलेंगे कि आपको जन्नत सा अनुभव होगा। यहां देखें आखिर कौन सी जगह है वो, जहां आप कम बजट में सुंदर नजारों का आनंद ले सकते हैं। परिवार तो दोस्तों के साथ जाने के लिए ये वाली जगह एकदम ही बेस्ट हो सकती है। देखें इस जगह से जुड़ी सारी जानकारी यहां -
राजस्थान का मालदीव्स
राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के माही बांध बैक वॉटर के पास मौजूद चाचा कोटा नाम के गांव के आसपास करीब करीब 100 से ज्यादा टापू हैं। इसे सौ द्वीपों का शहर, सौ झरनों का शहर और लोढ़ी काशी जैसे कई नामों से भी जाना जाता है। जो इन दिनों ट्रेवलर्स के लिए टॉप टूरिस्ट डेस्टिनेशन बनी हुई है। राजस्थान के इस खूबसूरत शहर को मालदीव्स या चेरापूंजी से कम्पेयर किया जाता है। इस जगह पर राजस्थान की सबसे ज्यादा बारिश होती है, और यहां की सुंदरता बेशक आपका मन मोह लेगी।
झरने और जंगल वाले नजारे..
माही नदी के किनारे पर बसे इस आइलैंड शहर को यहां के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में जाना जाता है। यहां पर कई तरह के वन्यजीव और पौधे पाए जाते हैं। यहां पर सिंहपुरा वॉटरफॉल है,जो बांसवाड़ा शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित है। यह वॉटरफॉल 100 फीट की ऊंचाई से गिरता है, जिसकी सुंदरता स्वर्ग सी लगती है। यहां पर आप प्रकृति के करीब जाने के साथ साथ रोमांच का मजा भी ले सकते हैं।
कैसे पहुंचे
बांसवाड़ा से सबसे करीब हवाई अड्डा उदयपुर में महाराणा प्रताप हवाई अड्डा है जो बांसवाड़ा शहर से 156 किमी दूर है। अगर आप सड़क मार्ग से जा रहे हैं, तो बांसवाड़ा राज्य राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा जयपुर, उदयपुर, इंदौर और अहमदाबाद शहरों से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है। अवध असम एक्सप्रेस से ट्रेन के माध्यम से बांसवाड़ा पहुंचा जा सकता है। दिल्ली से बांसवाड़ा करीब करीब 767 किलोमीटर दूर है।
